देश

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की पहली सूची जारी, नगर पालिका उम्मीदवारों और पार्षदों के नामों की घोषणा, लखनऊ में पुराने चेहरों पर जताया भरोसा

UP Nikay Chunav-2023: यूपी में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की जारी तैयारियों के बीच भाजपा ने भी नगर पालिका उम्मीदवारों  के साथ ही लखनऊ पार्षदों की लिस्ट जारी कर दी है. इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 80 वार्डों की लिस्ट भी जारी की है. वहीं लखनऊ की सभी 110 सीटो के पार्षदों के नामों की भी भाजपा ने घोषणा कर दी है. चौक बाजार काली जी से अनुराग मिश्रा अन्नू को मौका दिया गया है. ये भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं. तो वहीं कई अन्य सीटों पर उनको भी मौका दिया है जो सपा और कांग्रेस छोड़कर कमल के साथ आए हैं.

लखनऊ में भाजपा ने पुराने चेहरों पर जताया भरोसा

भाजपा ने लखनऊ नगर निगम पार्षदों के नामों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. यहां पर भाजपा ने पुराने चेहरों पर भी भरोसा जताया है और चौक बाजार काली जी में अनुराग मिश्रा अन्नू को एक बार फिर से टिकट दिया है. इसी के साथ सपा से कैंट क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ चुके राजू गांधी की पत्नी को भाजपा ने टिकट दिया है. त्रिवेणी नगर से मुन्ना मिश्रा को रिपीट किया गया है. वहीं मनकामेश्वर से रंजीत सिंह, हजरतगंज से नागेंद्र सिंह चौहान, कृष्णगंज से यदुनाथ सान्याल विनोद , गणेश गंज से गिरीश चंद्र गुप्ता, राजीव गांधी प्रथम से संजय सिंह राठौर, राजीव गांधी द्वितीय से अरुण कुमार तिवारी, निशात गंज से प्रमोद सिंह राजन, पेपर मिल कॉलोनी से राजेश सिंह पर फिर से भरोसा जताया है.

सपा-कांग्रेस छोड़कर आए लोगों को भी भाजपा ने दिया टिकट

तो वहीं भाजपा ने सपा और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों पर भी भरोसा जताया है और टिकट दिया है. लेबर कालोनी में अजय दीक्षित जो कि भाजपा में सपा छोड़कर आए हैं, इनको भी टिकट दिया है. वहीं चरनजीत सिंह गांधी को मोतीलाल नेहरू से टिकट मिला है. इनके पति सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं तो वहीं चंद्रभानु गुप्त को भी बीजेपी ने टिकट दिया है. इनके पति कैंट से सपा से लड़े थे लेकिन हार गए थे. वहीं लखनऊ की महत्वपूर्ण मानी जाने वाली कैंट विधानसभा के अंतर्गत रामजीलाल सरदार पटेल वार्ड ( महिला आरक्षित) से संध्या मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया है. इनके पति गिरीश कुमार मिश्रा ने कांग्रेस छोड़कर कमल का हाथ थामा है.

देखें भाजपा ने 8 जिलों में किनके नामों पर लगाई मोहर

पहली लिस्ट में भाजपा ने 8 जिलों के चेयरमैन के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. इन 8 जिलों में भाजपा ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और संभल जिले शामिल हैं. इसी के साथ बीजेपी ने मुरादाबाद नगर निगम के 80 वार्डों की लिस्ट भी जारी की है.

बता दें कि सहारनपुर से चार नगर पालिका सीट हैं, जिसमें देवबंद से विपिन कुमार, गंगोह से कविता सैनी, नकुड से शिव कुमार गुप्ता, मुजफ्फरनगर से मीनाक्षी स्वरूप, सरसावा से वर्षा मेधा खटिक, शामली जिले की कांधला से नरेश सैनी,खतौली से उमेश कुमार, कैराना से सेठपाल सिंह, बिजनौर के स्योहारा से विनीत देवरा, शामली से अरविंद संघल, चांदपुर से विकास गुप्ता, नूरपुर से एमपी सिंह, नजीबाबाद से नकुल अग्रवाल, किरतपुर से देवेंद्र सिंह, नहटौर से महावीर सैनी,

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmad Shot Dead: पोस्टमार्टम पूरा होते ही बहनोई और चचेरे भाई को सौंपा जाएगा ‘माफिया ब्रदर्स’ का शव, बेटे के पास दफनाया जाएगा अतीक, खोदी जा रही है कब्र

शेरकोट से संसार सिंह, नगीला से प्रहलाद कुमार कुशवाहा, धामपुर से लीना सिंघल, अफजलगढ़ से खतीजा को चुनावी मैदान में अन्य राजनीतिक दलों को टक्कर देने के लिए उतारा है. तो वहीं अमरोहा जिले में गजरौली से कमलेश आर्य, हसनपुर से राजपाल सैनी, धनौरा से राजेश सैनी, बछरायू से शुभम शर्मा, बिलारी से ज्योति सिंह, अमरोहा से शशि जैन, मुरादाबाद जिले की ठाकुर द्वार सीट से पवन पुष्पद, रामपुर जिले की टाण्डा से मेहनाज जहां, मिलक से दीक्षा गंगवार, बिलासपुर से चित्रक मित्तल, रामपुर से मुसरेत मुजीव, संभल जनपद के चंदौली से प्रियंका शर्मा व संभल से पारुल शर्मा को भाजपा ने नगर पालिका सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है. पार्टी सूत्रों की माने तो पार्टी ने जिन उम्मीदवारों का चयन किया है. वे क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं. फिलहाल देखना ये है कि इनका दमखम पार्टी के कितने काम आता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

22 minutes ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

1 hour ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

2 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago