देश

Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव में बीजेपी को लगा एक और बड़ा झटका, पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने छोड़ी पार्टी, जानिए- कांग्रेस में शामिल होने पर क्या बोले ?

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को अपना इस्तीफा सौंपा है. वह चुनाव में टिकट न मिलने को लेकर पार्टी से नाराज चल रहे थे. इससे पहले उन्होंने पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिए जाने पर पार्टी को अल्टीमेटम दिया था. उन्होंने बीजेपी की तीसरी लिस्ट आने तक का इंतजार करने के लिए कहा था. जिसके बाद उन्होंने पार्टी से अलग होने की बात कही थी.

पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार के पार्टी से इस्तीफे के बाद  विपक्षी दल कांग्रेस ने पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण दिया है. हालांकि अभी तक उन्होंने साफ नहीं किया है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या किसी और पार्टी में शामिल होंगे.

कांग्रेस में शामिल होने पर क्या बोले शेट्टार ?

जब जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar) से सवाल किया गया कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे तो उन्होंने कहा कि “मैंने अभी तक फैसला नहीं किया है. मैं केवल हुबली-धारवाड़ मध्य क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ना चाहता हूं. मैंने राज्य में पार्टी के विकास में योगदान दिया था. वहीं पार्टी से इस्तीफा देने पर बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक के लोग जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सऊदी को कभी माफ नहीं करेंगे.

केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रल्हाद जोशी और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हुबली-धारवाड़ मध्य खंड के लिए टिकट के बंटवारे पर अपने अल्टीमेटम के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के साथ बैठक की थी. इसके अलाव बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनको मनाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं माने.

यह भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: ‘मेरे खिलाफ साजिश है, इस्तीफा देने के बाद सब बता दूंगा’, पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने बढ़ाई बीजेपी की मुसीबत

‘मेरे खिलाफ साजिश हुई’

शनिवार को बीजेपी विधायक जगदीश शेट्टार ने कहा था कि “मेरे खिलाफ साजिश है, मैं इस्तीफा देने के बाद जनतो को सब कुछ बता दूंगा.” बीजेपी विधायक ने बताया कि उन्होंने आगामी चुनाव लड़ने का संदेश दिया था, लेकिन बीजेपी (BJP) इस संबंध में कोई निर्णय नहीं ले रही थी.

6 बार रह चुके हैं विधायक

जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़ मध्य क्षेत्र से 6 बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन इस बार के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने उन्हें यहां से टिकट नहीं दिया. जिससे वह काफी नाराज चल रहे थे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

NHAI का नया अलर्ट! गाड़ी के इंश्योरेंस पर आ रहे SMS से न हों परेशान, टोल प्लाजा पर नहीं कटेगा चालान

NHAI Motor Insurance Renewal: NHAI ने मोटर इंश्योरेंस रिन्यूअल को लेकर वाहन मालिकों को भेजे…

13 seconds ago

‘स्व-गणना राष्ट्रीय कार्य…’ सीएम योगी ने पूरी की जनगणना-2027 की डिजिटल प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में आधिकारिक पोर्टल पर अपना…

10 minutes ago

‘जान देंगे…जमीन नहीं…’, पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के नए अलाइनमेंट के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा

Saharsa Farmers Protest: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के नए अलाइनमेंट के खिलाफ सहरसा में किसानों ने मोर्चा…

17 minutes ago

विदेश जाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचीं टीना अंबानी, 8 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने टीना अंबानी की याचिका पर ED, SFIO और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को…

29 minutes ago

21 नवंबर को होगा तुलसी विवाह, गन्ने के मंडप से सात फेरों तक निभाई जाती हैं ये 5 खास परंपराएं

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह का पर्व 21 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन…

36 minutes ago

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2026 का लेटर हुआ वायरल, 3,212 पदों के दावे पर भर्ती बोर्ड ने दी बड़ी चेतावनी

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) के 3,212 पदों के अधियाचन से जुड़ा वायरल लेटर…

36 minutes ago