Maha Kumbh: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटियों के डूबकी लगाने का सिलसिला लगतार जारी है. देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से लेकर विदेश के लोगों ने भी संगम में आस्था की डूबकी लगाई. साथ ही बॉलीवुड के निर्देशक और कलाकारों का भी जमावड़ा रहा.
मंगलवार (18 फरवरी) को अभिनेत्री जूही चावला (Juhi Chawla) ने भी संगम में स्नान किया. इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत सुबह थी. इतने लोग, इतनी श्रद्धा के साथ स्नान कर रहे हैं. हमने भी स्नान किया. उन सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने यहां इतनी अच्छी व्यवस्थाएं की हैं
जूही चावला के अलावा दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय देवरकोंडा ने भी हाल ही में अपने परिवार के सदस्यों के साथ महाकुंभ और काशी विश्वनाथ मंदिर का दौरा किया. अर्जुन रेड्डी अभिनेता ने प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान की फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल शेयर की.
इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, “2025 कुंभमेला – जुड़ने की यात्रा, हमारे महाकाव्य मूल और जड़ों का सम्मान करना. मेरे भारतीय दोस्तों के साथ यादें बनाना. मम्मी के साथ प्रार्थना करना. इस प्यारे ग्रुप के साथ काशी की यात्रा.”
विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के अलावा इस साल कई अन्य हस्तियों ने महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई, जिनमें सुनील ग्रोवर, रेमो डिसूजा, शंकर महादेवन, ममता कुलकर्णी, मिलिंद सोमन, विवेक ओबेरॉय शामिल हैं. वहीं विदेशी मेहमान में कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन ने भी संगम स्नान किया.
ये भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब, उन्नाव जेल के बंदियों ने भी लिया संगम के जल का आशीर्वाद
-भारत एक्सप्रेस
Muskan and Sahil death sentence: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड…
Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…
Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…
Railway Counter Ticket Travel Insurance:
Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…
अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…