देश

ED Raids: ‘महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स ने CM भूपेश बघेल को दिए 508 करोड़ रुपये’, ईडी का बड़ा दावा

Mahadev Book Online Betting APP: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने बड़ा दावा किया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में चौंकाने वाला दावा किया. ईडी ने कहा कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए हैं. महादेव सट्टेबाजी ऐप का मामला पिछले काफी दिनों से मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है.

न्‍यूज एजेंसी ANI ने ED का हवाला देते हुए बताया, कि ईडी ने Mahadev APP के कुछ बेनामी बैंक खातों का भी पता लगाया है, जिसमें 15.59 करोड़ रुपये की शेष राशि फ्रीज कर दी गई है. इस मामले में ईडी ने असीम दास को गिरफ्तार कर लिया है. असीम दास से पूछताछ और उसके पास से बरामद फोन की फोरेंसिक जांच और शुभम सोनी (महादेव नेटवर्क के उच्च पदस्थ आरोपियों में से एक) द्वारा भेजे गए एक ईमेल में कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं.

ईडी का दावा है, “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को Mahadev APP के प्रमोटर्स द्वारा अतीत में नियमित पहुंचाए गए हैं और अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है.” हालांकि, ये अभी जांच का विषय है.

यह भी पढ़िए: ‘हम वोटों की राजनीति नहीं करते..’, जातीय जनगणना पर कांग्रेस के हमलों के बीच बोले गृह मंत्री- इससे चुनावी नैय्या पार लगाना ठीक नहीं

7 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेजे गए आरोपी

ANI ने एक और ट्वीट में कहा, “आगे की जांच के दौरान, ईडी ने पुलिस कांस्टेबल भीम यादव से भी पूछताछ की और उसे गिरफ्तार कर लिया. ईडी की जांच से पता चला है कि पिछले 3 वर्षों में, भीम यादव ने अनधिकृत रूप से दुबई की यात्रा की, रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर से मुलाकात की, तथा Mahadev APP के भव्य समारोहों में भाग लिया. जिसे मनी लॉन्ड्रिंग और टिकटिंग कंपनी बताया जा रहा है, वहीं आरोपियों के बारे में यह खुलासा हुआ है कि उपरोक्‍त दोनों आरोपियों को पीएमएलए स्‍पेशल जज रायपुर के समक्ष पेश किया गया और ईडी ने उनकी चौंकाने वाली स्वीकारोक्ति की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने और मनी लॉन्ड्रिंग के सबूतों का पता लगाने के लिए उनसे हिरासत में पूछताछ की मांग की है. अदालत ने उन्हें 7 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है.”

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

7 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

8 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

8 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

8 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

9 hours ago