देश

‘ऐसी हुकूमत पर लानत है’, रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- कांग्रेस राज में कन्हैयालाल की जिस तरह हत्‍या की गई, कोई कल्पना नहीं कर सकता

Rajnath Singh Today Rally: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्‍याशियों के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रैली करने आए. नाथद्वारा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्‍थान की सत्‍तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर हमला बोला. राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान में कानून-व्यवस्था जैसी कोई चीज बची ही नहीं है. कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से फेल रही है.

नाथद्वारा में रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री बोले, ”यहां जिस तरह से हत्याएं हो रही हैं उससे लगता है कि राजस्थान में पांच साल से सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है. ऐसी हुकूमत पर लानत है. कानून-व्यवस्था की पहली शर्त विकास और प्रगति होती है और कांग्रेस सरकार पहले ही मोर्चे पर पूरी तरह से विफल साबित हुई.” पिछले साल 2 मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा उदयपुर में किए गए कन्हैयालाल दर्जी के हत्‍याकांड पर राजनाथ सिंह ने कहा कि कन्हैयालाल की जिस प्रकार से गला रेतकर हत्या की गई, उसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता.

‘राजस्थान में 5 साल से सरकार नाम की कोई चीज नहीं’

रक्षा मंत्री बोले, ”भीलवाड़ा में आदर्श तापड़िया, चित्तौड़गढ़ में रतनलाल सोनी, झालावाड़ में कृष्णा वाल्मीकि, अलवर में हरीश जाटव, योगेश जाटव, चिरंजी लाल सैनी, योगेंद्र जाटव… जिस तरह से हत्याएं हो रही हैं, उससे लगता है कि राजस्थान में 5 साल से सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है. ऐसी हुकूमत पर लानत है.”

‘कानून-व्यवस्था की पहली शर्त विकास और प्रगति होती है’

रक्षा मंत्री ने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी राज्य और देश का विकास तब तक संभव नहीं हो सकता जब तक यहां पर कानून-व्यवस्था के हालात बेहतर और चुस्त-दुरुस्त न हो. कानून-व्यवस्था की पहली शर्त विकास और प्रगति होती है और पहले ही मोर्चे पर कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल रही. इनकी सरकार में यह भेदभाव किया जाता है कि अपराधी किस जात, किस धर्म और मजहब का है.

यह भी पढ़िए: ‘हम वोटों की राजनीति नहीं करते..’, जातीय जनगणना पर कांग्रेस के हमलों के बीच बोले गृह मंत्री- इससे चुनावी नैय्या पार लगाना ठीक नहीं

सूबे में 25 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 3 दिसंबर को मतगणना

बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है, उसके बाद 3 दिसंबर को मतगणना होगी. ऐसे में यहां राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस नेता अशोक गहलोत जहां भाजपाई नेताओं पर हमले कर रहे हैं, वहीं भाजपा की ओर से पीएम मोदी, सीएम योगी और राजनाथ सिंह जैसे वरिष्‍ठ नेता कांग्रेस को कोस रहे हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago