देश

Mahadev Betting App: नोएडा पुलिस ने 18 आरोपियों पर लगाया गैंगस्टर, CP लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Mahadev Betting App: महादेव बेटिंग ऐप मामले में अब नोएडा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर नोएडा पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐफ स्कैम से जुड़े 18 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है. ईडी ने केंद्र सरकार से ऐप पर बैन लगाने की अपील की थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने इस ऐप पर बैन लगा दिया था. वहीं नोएडा पुलिस ने भी इस ऐप पर प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था. आरोपियों के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 39 थाने में मामला दर्ज किया गया था.

नोएडा पुलिस ने आरोपियों को किया था गिरफ्तार

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं. नोएडा पुलिस के अलावा ईडी इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है. इस बेटिंग ऐप घोटाला मामले में कई फिल्म स्टार भी जांच एजेंसियों की रडार पर हैं. नोएडा पुलिस ने साल 2022 में एक पॉश सोसायटी से इस मामले से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया था.

पूर्व सीएम को 508 करोड़ रुपये देने का आरोप

बता दें कि भाजपा इस मामले में छत्‍तीगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को घेर रही है. ईडी की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है. जिसमें दावा किया गया है कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए गए हैं. जिनका इस्तेमाल विधानसभा चुनाव में किया गया.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: नहीं मान रहे चाचा शिवपाल, अखिलेश यादव की सीट को लेकर फंस गया पेंच

मुंबई पुलिस भी कर रही मामले की जांच

उधर, मुंबई पुलिस ने भी महादेव ऐप मामले में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. माटुंगा पुलिस के अधिकारी के अनुसार, 2019 से अब तक धोखाधड़ी करने के लिए ‘ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और मुख्य आरोपी रवि उप्पल और शुभम सोनी के अलावा अन्य के खिलाफ मंगलवार को FIR दर्ज की गयी. मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर करीब 15,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में ‘महादेव’ सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर समेत 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

4 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

4 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

4 hours ago

‘टक्कर इतनी तेज कि हवा में उछला युवक…’ ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा

ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक…

4 hours ago

बिहार पुलिस महकमे में क्या पक रहा है? दो शीर्ष अधिकारियों के अचानक छुट्टी पर जाने से मचा हड़कंप

BPSSC Chairman Leave: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व…

5 hours ago