देश

दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीनों आरोपियों की आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी

दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. वहीं आज इन तीनों आरोपियों की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी होने जा रही है. बता दें कि इस मामले में ED ने गिरफ्तार तीन आरोपियों जिशान हैदर, जावेद इमाम, दाऊद नसीर को कोर्ट में पेश किया था. उस दौरान ED ने तीनों आरोपियों की 14 दिन की हिरासत की मांग किया

आरोपियों के वकील ने तीनों लोगों की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया था. तब ED ने कहा था कि सभी आरोपियों के बयान में आपस में विरोधभास था. ED ने कहा कि आरोपियों की मेजर पर्सन से कंफ्रंट करवाना है. ED ने कहा मामले में अब तक 14 सर्च की गई है, दस्तावेज जब्त किया है, जिन्हें दस्तावेज़ों से कंफ्रंट करवाना है

गिरफ्तारी से पहले ED ने दी थी परिवार को जानकारी

ED ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले उनके परिवार को इसकी जानकारी दिया है. आरोपियों के वकील ने तब कहा कि दाऊद, जीशान के वकील ने कहा जांच एजेंसी ने 36 घण्टे तक पूछताछ किया और बिना परिवार को बातए गिरफ्तारी की गई, समन के तहत 8 घण्टे तक पूछताछ की जा सकती है. आरोपियों के वकील ने कहा कि 36 घण्टे तक ED मुख्यालय में बैठा कर रखा, इनकी गिरफ्तारी पूरी तरह से गैर कानूनी है.

कोर्ट ने कहा कि अगर इस तरह से जिरह होगी तो बहुत समय लग जाएगा, हम इनको न्यायिक हिरासत में भेज सकते हैं, कल इनको फिर से कोर्ट में पेश किया जाए. आरोपियों के वकील ने कहा यह बहुत गंभीर मामला है, इस मामले में तफसील से सुनवाई की जरूरत है, आज सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाए और कल कोर्ट में पेश किया जाए.

आरोपियों ने की थी यह शिकायत

एक आरोपी ने कहा कि हमको खाना नहीं दिया गया, शौचालय जाने से भी रोका गया, फोन पर बात भी नहीं करने दिया गया, हमको दिल की बीमारी है और बीते 24 घंटे से खाने का एक दाना भी खाया है.

इसे भी पढ़ें: Weather Update Today: कड़ाके की ठंड में अगले 24 घंटों में दिल्ली में होगी बारिश! इन राज्यों राज्यों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, जानें मौसम का मिजाज

जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि पिंड बलूची से खाना मंगा कर खाना खिलाया है, जावेद इमाम सिद्दीकी ने अपने परिवार से तीन चार बार बात किया है. ED ने कोर्ट को बताया कि दाऊद नासिर ने खुद से आज खाने से इनकार किया.

Rohit Rai

Recent Posts

असम में ऊर्जा क्रांति का आगाज! CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अडानी पावर के ₹48,000 करोड़ के प्लांट की नींव

Adani Power Assam Plant: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को धुबरी जिले…

8 minutes ago

नाई की दुकान पर मसाज कराने पहुंचा बंदर, ठाठ से दबवा रहा हाथ-पांव, VIDEO देख छूट जाएगी हंसी

इंटरनेट पर एक अनोखा वीडियो सामने आया है जिसमें एक बंदर इंसानों की तरह सैलून…

30 minutes ago

बर्लिन के InnoTrans 2026 में दिल्ली मेट्रो की धमाकेदार एंट्री! अब पूरी दुनिया में बजेगा DMRC का डंका

DMRC की सहायक कंपनी DMIL बर्लिन के InnoTrans 2026 में अपनी वैश्विक शुरुआत कर रही…

33 minutes ago

पेंशन को लेकर विवाद के बीच बुजुर्ग महिला की मौत, पिता-पुत्र पर तेजाब फेंके जाने का आरोप

Meerut News: मेरठ के फलावदा में 65 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर बेटे और…

50 minutes ago

‘मुझे नहीं जाना इनके साथ!’ कोर्ट में तलाक होते ही दादा के गमछे से लिपट गया मासूम, देखें भावुक कर देने वाला VIDEO

Lavkush Nagar Court: कोर्ट परिसर में दादाजी के गमछे को थामे रोते मासूम की तस्वीर…

57 minutes ago