महंत यति नरसिंहानंद.
Mahant Yati Narasimhanand: डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के हालिया विवादित बयान ने तनाव का माहौल पैदा कर दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.
दरअसल, नरसिंहानंद के भड़काऊ बयान के बाद शुक्रवार रात से लोग डासना देवी मंदिर के बाहर इकट्ठा होने लगे थे. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मंदिर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी. मंदिर के एंट्री गेट पर बेरिकेड्स लगाए गए हैं. मंदिर के बाहर गाजियाबाद पुलिस की 4-5 पीसीआर वैन खड़ी हैं.
हाल ही में, गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मुस्लिम समुदाय ने महंत के बयान पर आपत्ति जताते हुए विरोध-प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन कर रहे 10 लोगों को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महंत के बयान से समाज में नफरत फैल रही है और इससे साम्प्रदायिक सौहार्द को खतरा हो सकता है.
गाजियाबाद पुलिस की ओर से महंत के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर में जिन धाराओं का जिक्र किया गया है, उसमें सजा का प्रावधान तीन साल से कम है.
महंत यति नरसिंहानंद पर पहले भी विवादित बयान देने के मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. लेकिन, ठोस कार्रवाई न होने के कारण स्थानीय लोगों में असंतोष और आक्रोश है. गाजियाबाद पुलिस स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है.
बता दें कि यति नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद से बवाल बढ़ता जा रहा है. गाजियाबाद के अलावा मेरठ, बुलंदशहर समेत कई अन्य शहरों में भी प्रदर्शन और विरोध होता रहा. कई जगहों पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा. इस मसले को लेकर राजनीतिक टीका-टिप्पणी और बयानबाजी भी जारी है.
पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…
Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…
पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…
Punjab Police Success: पंजाब पुलिस की AGTF ने ऑपरेशन 'शहीद' के तहत 10 महीने तक…
पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…