नवीनतम

पीतांबरा शक्तिपीठ के दर्शन करने मध्य प्रदेश पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह, मां बगलामुखी की पूजा कर वनखण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया

Dr. Rajeshwar Singh News: उत्‍तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता एवं सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह इन दिनों नवरात्रि के अवसर पर विभिन्‍न मंदिरों के दर्शन करने निकले हैं. उन्‍होंने शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचकर पीतांबरा शक्तिपीठ में मां बगलामुखी के दर्शन किए.

मां बगलामुखी के दर्शन करने के उपरांत डॉ. राजेश्वर सिंह ने वनखण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया. इन पवित्र देवालयों की कुछ तस्‍वीरें उन्‍होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं. X.com पर एक पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा- मैंने दतिया स्थित पीतांबरा शक्तिपीठ में आराध्य मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की है. साथ ही मुझे वनखण्डेश्वर महादेव के जलाभिषेक का सौभाग्य मिला है.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने मां बगलामुखी की स्तुति करते हुए कहा, “वे माता, जिनके मस्तक पर अर्द्धचन्द्र है, उन्‍होंने पीले वस्त्र, पीले फूलों की माला धारण कर रखी है. त्रिनेत्रा मां पीतांबरा का ये ममतामयी स्वरूप सभी कष्टों से मुक्ति दिलाने वाला है, मेरी मां से सर्वमंगल की कामना है!”

इससे पहले डॉ. राजेश्वर सिंह ने मां कूष्माण्डा की आराधना की थी. उन्‍होंने आज सुबह 8 बजे X.com पर एक पोस्‍ट में वीडियो शेयर किया था.

उन्‍होंने पोस्‍ट में लिखा, “परमेश्वरी माता भगवती की चौथी शक्ति एवं चतुर्थ नवरात्रि की अधिष्ठात्री देवी मां कूष्माण्डा हैं! इन मां की आराधना से ‘अनाहत चक्र’ जागृत होता है, अनाहत चक्र में उत्पन्न आध्यात्मिक ऊर्जा से शुद्धता, पवित्रता, निष्ठा, दया, प्रेम और भक्ति के भाव प्रकट होते हैं!”

ये भी पढ़िए: CM योगी से मिले समाजसेवी राजेश्‍वर सिंह, सरोजनीनगर में यूपी के पहले EV बस प्लांट का भूमिपूजन, करोड़ों की परियोजना को स्वीकृति

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago