देश

Cyclone Biparjoy: गुजरात के तटीय इलाकों से आज टकराएगा बिपरजॉय, वित्त मंत्री ने बैंक प्रमुखों के साथ की समीक्षा बैठक

अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय खतरनाक होता जा रहा है. आज यानी गुरुवार के तटीय इलाकों से टकरा सकता है. जिसे देखते हुए सरकार की तरफ से तैयारियों को पूरा कर लिया गया है. निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. इसके साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना के जवानों को तैनात किया गया है. सरकार पूरी तरह से चक्रवाती तूफान पर नजर बनाए हुए है. तूफान के मद्देनजर द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं. आज श्रद्धालु मंदिर में दर्शन-पूजन नहीं कर सकेंगे.

बैंक कंपनियों के प्रमुखों के साथ वित्त मंत्री ने की बैठक

वहीं चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के गुरुवार को गुजरात के तटीय इलाकों में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को विभिन्न बैंकों और बीमा कंपनियों के प्रमुखों के साथ एक वर्चुअल समीक्षा बैठक की. वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया, “वित्त मंत्री एन. सीतारमण ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न बैंकों और बीमा कंपनियों के प्रबंध निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की, ताकि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर उनकी तैयारियों की समीक्षा की जा सके.”

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: “तय समय से पहले होंगे लोकसभा चुनाव? अधिकारियों से बोले नीतीश- कोई नहीं जानता, कब हो जाए इलेक्शन

वित्त मंत्री ने दिए आपदा प्रबंधन प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश

बैठक में बैंकिंग सचिव विवेक जोशी भी मौजूद थे. वित्त मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, बैंकों और बीमा कंपनियों के एमडी ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के लिए एहतियाती उपायों पर एक विस्तृत अपडेट प्रदान किया. बैठक के दौरान सीतारमण ने कहा कि सभी आपदा प्रबंधन प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए और कर्मचारियों को उनके बारे में जागरूक किया जाना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago