Maharashtra Clashes: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कुछ युवाओं के बीच झड़प होने के बाद 500 से अधिक लोगों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर हमला कर दिया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को किराडपुरा में हुई, जहां एक प्रसिद्ध राम मंदिर है और इस मंदिर में रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है.
पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने कहा, ‘‘हम नहीं जानते कि हमले में कौन लोग शामिल थे. उनकी संख्या 500 से 600 थी. कुछ युवकों के बीच झड़प के बाद यह घटना हुई. उन्हें पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ राम मंदिर सुरक्षित है. छह से सात वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं. मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.’’
पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने कहा कि “पथराव हुआ और पुलिस के कुछ वाहनों में आग लगाई गई. लोगों को तितर-बितर करने के लिए हमने बल प्रयोग किया, अभी स्थिति शांतिपूर्ण है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जांच जारी है.”
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के नेता एवं लोकसभा सदस्य इम्तियाज जलील, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं राज्य के मंत्री अतुल सावे तथा अन्य लोग शांति सुनिश्चित करने का प्रयास करते दिख रहे हैं. जलील ने कहा, ‘‘राम मंदिर सुरक्षित है। पुलिस को इस घटना में शामिल लोगों को तत्काल पकड़ना चाहिए.’’
-भारत एक्सप्रेस
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…