देश

महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने अयोध्या पहुंच किए रामलला के दर्शन, बोले- भव्य राम मंदिर का निर्माण बाला साहेब का था सपना

Ayodhya: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को अयोध्या पहुंचे और राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की. उनके साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के अलावा उनके कैबिनेट सहयोगी और विधायक भी थे.

सीएम एकनाथ शिंदे के साथ हजारों शिवसैनिक

सीएम एकनाथ शिंदे सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंच गए. यहां बने हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा जहां से वे एक खुली गाड़ी में सवार हो गए. पहले शिंदे कार से अयोध्या जाने वाले थे, लेकिन आखिरी समय में बदलाव किया गया और वह हेलीकॉप्टर से अयोध्या गए. उनके साथ कई वरिष्ठ नेता, महाराष्ट्र सरकार के एक दर्जन मंत्री और हजारों की तादात में शिवसैनिक लता चौक पहुंचे. शिंदे का भगवान राम की नगरी अयोध्या में गर्मजोशी से स्वागत हुआ. शहर को मुख्यमंत्री के स्वागत वाले पोस्टरों से पाट दिया गया. सबसे बड़ीं दिलचस्प बात यह है कि सीएम शिंदे का स्वागत करने वाले पोस्टरों में बालासाहेब ठाकरे की तस्वीरें भी थीं, जो उन्हें असली शिवसेना नेता के रूप में स्थापित करने के लिए एक स्पष्ट कदम था.

मुख्यमंत्री के रूप में शिंदे की पहली अयोध्या यात्रा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद एकनाथ शिंदे की यह पहली अयोध्या यात्रा है. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम लला मंदिर में पूजा-अर्चना की. अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे का सपना था, लाखों करोड़ों राम भक्तों का सपना था कि अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर का निर्माण हो. वहीं इसके आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर का निर्माण शुरू करके ये सपना सच कर दिखाया है.

इसे भी पढ़ें: प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल: खुली जीप में सफारी, एलिफेंट कैंप में हाथी को खिलाया गन्ना, पीएम मोदी ने जारी किए बाघों के ताजा आंकड़ें

रामचंद्र दास परमहंस समाधि स्थल को भी किया नमन

एकनाथ शिंदे ने स्वर्गीय रामचंद्र दास परमहंस समाधि स्थल पर भी माथा टेका. इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला राम जन्मभूमि की ओर चल पड़ा. रामलला का पूजन अर्चन करने से पहले शिंदे ने राम जन्मभूमि पर चल रहे मंदिर निर्माण कार्य को देखा और रामलला के दर्शन करने के बाद वे बजरंगबली की मुख्य पीठ हनुमानगढ़ी की गए. इसके अलावा मीडिया से बात करते हुए ऊन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के ऊपर से सभी संकट दूर हो जाएं. महाराष्ट्र की जनता सुखी हो जाए. दर्शन करके बहुत खुशी मिली.

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago