मनोरंजन

“माई बेबी, इस दुनिया में तुमसे खूबसूरत कोई नहीं”- जैकलीन के लिए फिर उमड़ा महाठग सुकेश का प्यार, लेटर लिख दी ईस्टर की बधाई

Sukesh Chandrashekhar: तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर का एक और लेटर सामने आया है. इस लेटर के जरिए सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के लिए प्यार जताया है. सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को ‘हैप्पी ईस्टर’ की शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि वह जैकलीन को मिस कर रहा है.

महाठग ने कहा कि वह जैकलीन को दिल की गहराई से प्यार करता है. अपने लेटर में उसने आगे लिखा है, “बेबी ईस्टर की ढेर सारी शुभकामनाएं. यह साल के आपके पसंदीदा त्योहारों में से एक है और आपको ईस्टर एग्स बहुत पसंद है.”

जैकलीन के लिए फिर उमड़ा प्यार

सुकेश ने आगे लिखा है, “क्या आपको पता है कि आप कितनी खूबसूरत हो मेरी बेबी, इस दुनिया में तुमसे खूबसूरत कोई नहीं है. मेरी बन्नी रैबिट, आई लव यू मेरी बेबी, तुम और मैं हमेशा के लिए एक साथ आने के लिए बने हैं.” सुकेश ने कहा, “बेबी, ऐसा कोई पल नहीं है जब मैं तुम्हारे बारे में नहीं सोचता और मुझे पता है कि तुम्हारे साथ भी ऐसा ही है, क्योंकि मुझे पता है कि तुम्हारे सबसे खूबसूरत दिल में क्या है, मेरी हनी बी. अगला ईस्टर आपके लिए सबसे अच्छा होगा.”

जैकलीन के लिए गाने की एक लाइन भी लिखा

उसने लिखा है, “बेबी, कल हमारे बारे में सोच रहा था जब लक्स कोजी का विज्ञापन देखा, यह विज्ञापन तो एक संयोग है, दरसअल, यह हमारे बारे में ही था.” सुकेश ने जैकलीन के लिए एक गाने की लाइन भी लिखी- तुम मिले दिल खिले, और जीने को क्या चाहिए. इसके बाद लेटर में लिखा, “हैप्पी ईस्टर अगेन माई बेबी, टू मॉम एंड डैड एंड फैमिली. गॉड ब्लेस! लव यू माय बेबी ना सिर्फ लव, बल्कि वेरी थानम लव, माय जैकी बोम्मा.”

ये भी पढ़ें: Akanksha Dubey Case: इन दो लड़कों के करीब थीं आकांक्षा दुबे? समर सिंह ने किया बड़ा दावा

सुकेश तिहाड़ जेल में बंद है और आए दिन वह लेटर लिखकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप भी लगाते रहा है. सुकेश जैकलीन फर्नांडिस के लिए अपना प्यार जताते हुए और दिल्ली के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए लगातार लेटर लिखता रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago