देश

Maharashtra: सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा टूटी, विवाद बढ़ने के बाद दो के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

Maharashtra: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा टूटने के बाद से विवाद बढ़ गया है.इस मामले में सिंधुदुर्ग पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. पुलिस ने जयदीप आप्टे और चेतन पाटिल को आरोपी बनाया है.

गौरतलब है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का सिंधुदुर्ग के मालवान समुद्री किनारे पर बनाई गई प्रतिमा गिर गई है और इसके कई टुकड़े हो गए हैं. इसी के बाद से विपक्ष ने सरकार को घेर लिया है. विपक्ष ने सरकार को कमीशन सरकार करार दिया है और कहा है कि इसमें भ्रष्टाचार हुआ है. महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग पुलिस ने आरोपियों की कंपनी को ही शिवाजी महाराज का पुतला बनाने और लगाने का काम दिया था.

ये भी पढ़ें-UP News: मथुरा को लेकर यूपी सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, अयोध्या वाली ‘गलती’ न दोहराने का किया वादा…जानें क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ?

इसी के साथ ही विपक्षी दलों के नेताओं में सुप्रिया सुले, विजय वेडेत्तीवर, जयंत पाटिल , असदूद्दीन ओवेसी जैसे नेताओं ने इस मसले पर सरकार को घेरा है. साथ ही कांट्रेक्टर के खिलाफ कड़ी करवाई कि मांग की है. दूसरी ओर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा है कि “मूर्ति का निर्माण और डिजाइन नौसेना ने किया था. जब मैंने जिला कलेक्टर से बात की तो मुझे बताया गया कि हवाएं 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं, जिससे मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई. हम सुनिश्चित करेंगे कि छत्रपति शिवाजी महाराज की एक नई मूर्ति उसी स्थान पर बनाई जाए.

वहीं, लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि प्रतिमा का काम ठाणे जिले के एक ठेकेदार को दिया गया था. यह सभी को देखना है कि काम कैसे किया गया? इस मामले में ठेकेदार सहित सभी दोषी संस्थानों को ब्लैक लिस्ट किया जाना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

20 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

35 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

38 minutes ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

1 hour ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

1 hour ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

2 hours ago