Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: मथुरा को लेकर यूपी सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, अयोध्या वाली ‘गलती’ न दोहराने का किया वादा…जानें क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ?

कई मौकों पर समाजवादी पार्टी ने भी अयोध्या में रामपथ और अन्य निर्माण कार्यों के दौरान हुई तोड़फोड़ और कथित तौर पर उचित मुआवजा न देने का मुद्दा उठाया था.

cm yogi adityanath

UP News: उत्तर प्रदेश की कृष्ण नगरी मथुरा में बिहारीजी मंदिर कॉरिडोर बनाने की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है. तो दूसरी ओर यूपी सरकार की इस योजना का भी खूब विरोध किया जा रहा है. दरअसल लोगों को कहीं कॉरिडोर बनने से उनके जीवन और आजीविका पर संकट न आ जाए. फिलहाल लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट हारने के बाद योगी सरकार काफी सोच-सोच कर आगे कदम बढ़ा रही है.

मालूम हो कि इस बार जून में हुए लोकसभा चुनाव में ये तय माना जा रहा था कि अयोध्या की फैजाबाद सीट पर भाजपा का ही भगवा लहराएगा क्योंकि मंदिर निर्माण और उद्घाटन को लेकर सारा श्रेय भाजपा के पास था लेकिन जब नतीजे सामने आए तो बीजेपी के लल्लू सिंह फैजाबाद सीट से हार गए. इसको लेकर विपक्षी दलों ने कहा कि विकास के नाम पर जैसी तोड़फोड़ अयोध्या और उसके आसपास की गई उसकी नाराजगी के कारण ही जनता ने ये फैसला किया.

ये भी पढ़ें-Tamil Nadu: एक मंदिर में अभिनेत्री से मांगा गया हिंदू होने का सबूत…जानें फिर क्या हुआ?

किसी को नहीं उजाड़ा जाएगा

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से कॉरिडोर के निर्माण को लेकर पहली बार बयान सामने आया है. सीएम ने कहा है कि सभी पक्षों से संवाद स्थापित किया जाए और सभी को आश्वस्त करें कि किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा. उन्होंने अपने बयान में ये भी कहा कि लोगों से वार्ता के उपरांत उनके पुनर्वास की भी सुदृढ़ योजना बनाई जाए. सीएम के निर्देश के बाद माना जा रहा है कि सरकार बिहारीजी कॉरिडोर का काम जल्द ही शुरू करने वाली है. मालूम हो कि सीएम योगी का ये बयान सोमवार यानी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी वाले दिन सामने आया है. सोमवार को मथुरा पहुंचे सीएम योगी ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को इस संदर्भ में निर्देशित किया कि कॉरिडोर बनाने में किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा.

सपा लगातार लगा रही है आरोप

मालूम हो कि बांके बिहारी मंदिर में अव्यवस्थाओं को रोकने के लिए सरकार कॉरिडोर का निर्माण कराने की तैयारी कर रही है और इस पर करीब ढाई सौ करोड़ रुपये का खर्च करने की योजना बना रही है. तो दूसरी ओर सपा लगातार अयोध्या में रामपथ और अन्य निर्माण कार्यों के दौरान हुई तोड़फोड़ और कथित तौर पर उचित मुआवजा न देने का मुद्दा उठा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital