PM मोदी और CM योगी
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा. इसे देखते हुए सत्ताधारी दल भाजपा के स्टार प्रचारक पीएम मोदी की रैलियों का शेड्यूल तैयार किया जा चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 14 नवंबर के बीच वहां लगभग एक दर्जन रैलियां करेंगे.
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 8 नवंबर को धुले और नासिक, 9 नवंबर को अकोला और नांदेड़, 12 नवंबर को चंद्रपुर, चिमूर, सोलापुर व पुणे और 14 नवंबर को संभाजीनगर, नवी मुंबई और मुंबई में चुनावी सभाओं को संबोधित करने की उम्मीद है.
इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह भी राज्य में चुनाव से पहले करीब 20 रैलियों को संबोधित करेंगे. साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 22 और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के लगभग 13 रैलियों को संबोधित करेंगे.
इन सब के साथ महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष बावनकुले भी राज्य में पार्टी को बहुमत दिलाने के लिए प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी धुआंधार रैलियां करेंगे.
बताया जा रहा है कि भाजपा नेताओं की इन रैलियों में महायुति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. भाजपा के एक नेता ने कहा, “हम सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को उजागर करेंगे, जिसमें लाडली बहना योजना, 44 लाख किसानों के लिए बिजली माफी और जनता को व्यक्तिगत रूप से लाभ पहुंचाने वाली 58 पहल शामिल हैं. महायुति गठबंधन का लक्ष्य महाराष्ट्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना है. राज्य में फिर से डबल इंजन वाली सरकार बनेगी.”
बता दें कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए), जिसमें शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस शामिल हैं, दोनों ने 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावों के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.
भाजपा सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी भी शामिल है.
– भारत एक्सप्रेस
ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…
अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…
Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…
UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…