Categories: देश

‘CM योगी ने अगर 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे’, अब मुंबई से मिली ये धमकी

Mumbai News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल नंबर पर यह संदेश आया है. जिसमें लिखा है, अगर योगी आदित्‍यनाथ ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया, तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे.

बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात ने मुंबई पुलिस कंट्रोल को मैसेज कर सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी. मुंबई पुलिस ने इस धमकी की जानकारी यूपी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने इस मामले पर तत्परता दिखाते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है.

कई ऐंगल पर एक साथ की जा रही जांच

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कई ऐंगल पर एक साथ जांच कर रही है. साथ ही जरूरत पड़ने पर मुंबई पुलिस से भी सहायता ली जाएगी.

पहली बार नहीं है, जब सीएम योगी को धमकी दी गई है. पिछले साल दिसंबर में और फिर मार्च 2024 में भी जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसी साल मार्च में लखनऊ के महानगर स्थित नियंत्रण कक्ष में फोन कर सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी दी गई थी. पुलिस ने बताया था कि रात करीब 10 बजे एक नंबर से कॉल आई थी. कथित तौर पर एक युवक ने फोन कर सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की बात कही थी.

दिसंबर 2023 में भी दी गई थीं ऐसी धमकियां

वहीं, दिसंबर 2023 में सीएम योगी, श्रीराम मंदिर और यूपी एसटीएफ चीफ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. बताया गया था कि एक मेल कर योगी आदित्‍यनाथ, तत्‍कालीन एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इस मामले के आरोपी जुबैर खान को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था.

12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी को मारा गया

बता दें कि इससे पहले मुंबई में महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को बांद्रा पूर्व में निर्मल नगर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनके कार्यालय के बाहर कम से कम दो-तीन लोगों ने घात लगाकर उन पर हमला किया था. जैसे ही वह कार्यालय पर पहुंचे हमलावर दौड़ते हुए आए और व्यवसायी-सह-राजनेता सिद्दीकी पर अंधाधुंध कई राउंड गोलियां चलाईं थीं. उन्हें दो-तीन गोलियां लगीं, जिनमें से एक सीने में लगी थी. हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गए थे.

– भारत एक्‍सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

2 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

2 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

3 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

3 hours ago