Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra Election: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, जानें PM मोदी और CM योगी कितनी रैलियां करेंगे

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 8 से 14 नवंबर राज्य में अपनी पार्टी के प्रचार के लिए कई शहरों में रैलियां करेंगे. मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी धुआंधार रैलियां करेंगे.

PM Modi CM Yogi in UP

PM मोदी और CM योगी

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा. इसे देखते हुए सत्‍ताधारी दल भाजपा के स्‍टार प्रचारक पीएम मोदी की रैलियों का शेड्यूल तैयार किया जा चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 14 नवंबर के बीच वहां लगभग एक दर्जन रैलियां करेंगे.

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने इस बारे में जानकारी दी. उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी के 8 नवंबर को धुले और नासिक, 9 नवंबर को अकोला और नांदेड़, 12 नवंबर को चंद्रपुर, चिमूर, सोलापुर व पुणे और 14 नवंबर को संभाजीनगर, नवी मुंबई और मुंबई में चुनावी सभाओं को संबोधित करने की उम्मीद है.

सीएम योगी 22 और जेपी नड्डा 13 रैलियां करेंगे

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह भी राज्य में चुनाव से पहले करीब 20 रैलियों को संबोधित करेंगे. साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 22 और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के लगभग 13 रैलियों को संबोधित करेंगे.

PM Modi cm yogi
PM मोदी और CM योगी

इन सब के साथ महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष बावनकुले भी राज्य में पार्टी को बहुमत दिलाने के लिए प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी धुआंधार रैलियां करेंगे.

महायुति सरकार की योजनाएं गिनाएंगे स्‍टार प्रचारक

बताया जा रहा है कि भाजपा नेताओं की इन रैलियों में महायुति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. भाजपा के एक नेता ने कहा, “हम सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को उजागर करेंगे, जिसमें लाडली बहना योजना, 44 लाख किसानों के लिए बिजली माफी और जनता को व्यक्तिगत रूप से लाभ पहुंचाने वाली 58 पहल शामिल हैं. महायुति गठबंधन का लक्ष्य महाराष्ट्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना है. राज्य में फिर से डबल इंजन वाली सरकार बनेगी.”

6 पार्टियां और ये दो गठबंधन एक-दूजे के आमने-सामने

बता दें कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए), जिसमें शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस शामिल हैं, दोनों ने 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावों के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.

भाजपा सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी भी शामिल है.

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital