देश

Maharashtra Election: राहुल गांधी द्वारा संविधान की लाल प्रति बांटने पर BJP का हमला, कहा- संविधान का उड़ाया जा रहा मजाक

Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है. इस बार चर्चा का विषय संविधान की लाल किताब बन गई है. राहुल गांधी इन दिनों अपनी सभाओं और रैलियों में यह किताब बांट रहे हैं. बीजेपी ने इस पर कांग्रेस को निशाना बनाते हुए आरोप लगाया है कि वे संविधान का मजाक उड़ा रहे हैं और इसे नोटपैड की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं.

बीते बुधवार, नागपुर के सुरेश भट सभागार में कांग्रेस ने संविधान सम्मेलन का आयोजन किया. राहुल गांधी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे. यहां उन्होंने संविधान की लाल रंग की किताब लोगों को दी. किताब के कवर पर “Constitution of India” लिखा था, लेकिन अंदर के पन्ने खाली थे.

बीजेपी ने कांग्रेस पर कसा तंज

बीजेपी ने इसे कांग्रेस के खिलाफ एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हुए कहा कि यह संविधान का अपमान है. बीजेपी ने इस वीडियो को वायरल कर कांग्रेस पर तंज कसा कि संविधान का सिर्फ पहला पन्ना दिखाना और बाकी पन्नों को खाली छोड़ना अस्वीकार्य है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच इस विवाद ने राजनीतिक तापमान को और बढ़ा दिया है. बीजेपी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो गई है.

राहुल गांधी ने रैली के दौरान स्वतंत्रता सेनानी लीला ताई से मुलाकात की और उन्हें संविधान की रक्षा का भरोसा दिलाया. राहुल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें बताया कि लीला ताई ने स्वतंत्रता संग्राम में जेल की यातनाएं झेलीं थीं, और उन्हें लोकतंत्र और संविधान का महत्व अच्छे से समझ में आता है. संविधान सम्मान सम्मेलन में राहुल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान का सम्मान करेगी और उसकी रक्षा करेगी.

लाल कवर वाली संविधान की प्रति पर सवाल

इस बीच, बीजेपी ने संविधान की लाल रंग की प्रति को लेकर सवाल उठाए. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी इस लाल कवर वाली संविधान की प्रति से क्या संदेश देना चाहते हैं. फडणवीस ने इसे अराजकतावादियों का समर्थन करने जैसा बताया. इस पर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने जवाब दिया कि हिंदू धर्म में लाल रंग शुभ होता है, और बीजेपी का इस पर आपत्ति जताना सिर्फ घबराहट का संकेत है.

कांग्रेस ने बीजेपी पर संविधान के प्रति दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी का संविधान की प्रति के रंग पर आपत्ति जताना असंवेदनशीलता को दर्शाता है. नाना पटोले ने बीजेपी पर तंज कसा कि संविधान की रक्षा का अधिकार केवल कांग्रेस को है, जबकि बीजेपी इस पर सवाल उठा रही है. कांग्रेस ने साफ किया कि वे संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, चाहे वह किसी भी रंग में हो.


ये भी पढ़ें- ‘महाराजाओं ने भारत का गला घोंटा…’, राहुल गांधी के इस लेख पर मचा सियासी बवाल


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

7 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

7 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

7 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

8 hours ago