देश

सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी के पीछे रायपुर गई मुंबई पुलिस

सलमान खान के बाद अब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan Threatening) को कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है. इसके बाद अभिनेता की टीम ने बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, धमकी रायपुर (Raipur) से आई है और आरोपी ने फिरौती की मांग की है. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के अनुसार, मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 308(4) और 351(3)(4) के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद धमकियां मिल रही

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो छत्तीसगढ़ के रायपुर का निकला. रायपुर निवासी फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरी कॉल की थी. सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम जांच के लिए रायपुर गई है. शाहरुख खान पिछले कुछ समय से कड़ी सुरक्षा के घेरे में हैं.


ये भी पढ़ें: ‘महाराजाओं ने भारत का गला घोंटा…’, राहुल गांधी के इस लेख पर मचा सियासी बवाल, राजघरानों के दिग्गज नेताओं ने उठाए सवाल


अभिनेता ने 2023 में कहा था कि उन्हें ‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता के बाद जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. अक्टूबर 2023 में शाहरुख को वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की गई थी. तब से ही किंग खान सुरक्षा गार्डों के घेरे में हैं. इस साल, यह दावा किया गया कि शाहरुख ने सुरक्षा चिंताओं के कारण अपने घर मन्नत के बाहर अपने जन्मदिन पर अपने प्रशंसकों को बधाई देने से परहेज किया. हालांकि, शाहरुख की टीम ने इन अटकलों पर कोई टिप्पणी नहीं की.

शाहरुख खान ने अब तक कुछ नहीं कहा

वहीं शाहरुख खान ने अभी तक नई धमकी वाली कॉल की रिपोर्टों पर टिप्पणी नहीं की है. किंग खान अकेले ऐसे अभिनेता नहीं हैं जिन्हें हाल ही में जान से मारने की धमकियां मिली हैं. उनके दोस्त सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को भी हाल के महीनों में जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. काला हिरण शिकार मामले में फंसे अभिनेता को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के गिरोह से धमकियां मिल रही हैं. कुछ दिन पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी. सलमान खान को इस वक्त वाई प्लस सुरक्षा भी दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

24 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

39 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

55 minutes ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

2 hours ago