देश

Maharashtra Election: MVA ने जनता को दीं 5 गारंटियां, Rahul Gandhi बोले– ‘EC पर दबाव डालती है सरकार’

Maharashtra Election: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी (MVA) ने अपनी पांच गारंटियों की घोषणा कर दी है. उनकी सरकार बनने पर ‘महालक्ष्मी योजना’ के तहत महिलाओं को तीन हजार रुपये प्रति माह और किसानों का तीन लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की गई है.

इसके अलावा पांच गारंटियों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, जातिवार जनगणना कराने का वादा और 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को खत्म करने की बात भी कही गई है. MVA ने 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराने का वादा किया है. बेरोजगार युवाओं को प्रति माह चार हजार रुपये तक की सहायता देने का भी ऐलान किया गया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंबई में ‘महाराष्ट्र स्वाभिमान सभा’ को संबोधित करते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र में MVA की सरकार बनती है तो महिलाओं के लिए ‘महालक्ष्मी योजना’ शुरू करेंगे, जिसके अंतर्गत महिलाओं को तीन हजार रुपये हर महीने उनके खाते में दिए जाएंगे.

भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हए कहा, “देश में विचारधारा की लड़ाई है. एक तरफ भाजपा-आरएसएस है, तो दूसरी तरफ ‘इंडिया’ ब्लॉक है. एक तरफ बाबा साहब अंबेडकर का संविधान है, जिसमें एकता, समानता, मोहब्बत और सम्मान है, तो दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस के लोग हैं, जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं. लेकिन यह बात वे खुलकर नहीं कहते क्योंकि खुलकर बोलेंगे तो पूरा देश उनके विरोध में खड़ा हो जाएगा. हटाने का प्रयास करेगा.”

राहुल गांधी ने कहा, “मोदी सरकार चुनाव आयोग पर दबाव डालती है और सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो), ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) तथा आईटी (आयकर विभाग) का इस्तेमाल कर सरकार गिराती है. पिछली महाराष्ट्र की सरकार आपकी सरकार थी, लेकिन उस सरकार को मोदी जी ने चोरी करके हटा दिया.”

संस्थाओं में RSS का प्रभुत्व

उन्होंने आगे कहा, “हिंदुस्तान की संस्थाएं हैं, ब्यूरोक्रेसी है, शिक्षा का सिस्टम है, स्वास्थ्य का सिस्टम है, लेकिन संविधान में कहीं नहीं लिखा कि एक पार्टी और एक विचारधारा को अपने लोग हिंदुस्तान की हर संस्था में डालने हैं. आज देश के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की सूची देखेंगे तो उसमें आपको मेरिट नहीं दिखाई देगी, क्योंकि क्वालिफिकेशन सिर्फ आरएसएस की सदस्यता है. अगर आपको कुलपति बनना है तो आरएसएस की सदस्यता लेनी होगी.”

राहुल गांधी ने कहा कि पूरा महाराष्ट्र जानता है कि धारावी की एक लाख करोड़ रुपये की जमीन आपसे छीनकर एक अरबपति को दी जा रही है. महाराष्ट्र के सारे बड़े प्रोजेक्टस यहां से बाहर जा रहे हैं, जिनसे लाखों युवाओं को रोजगार मिल सकता था.

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता रद्द करने की याचिका पर CBI ने शुरू की जांच

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

15 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

32 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

35 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

47 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

52 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

1 hour ago