छठ पूजा 2024 संध्या अर्घ्य मुहूर्त.
Chhath Puja 2024 Day 3 Arghya Time: चार दिवसीय छठ पर्व का आज तीसरा दिन है. ऐसे में आज संध्याकालीन अर्घ्य दिया जाएगा. बता दें कि छठ पर्व की शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि से शुरू हो जाती है. इस क्रम में पंचमी के दिन खरना पूजा होती है और षष्ठी के दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इसके अलावा सप्तमी के दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन होता है. छठ व्रत संतान के सुखी जीवन के लिए किया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि छठ पूजा के तीसरे दिन आज किस वक्त डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इसके लिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है.
छठ पूजा का तीसरा दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है. इस दिन संध्याकालीन अर्घ्य दिया जाता है. छठ व्रती छठ घाठों पर सूर्य अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हैं. पंचांग के अनुसार, आज सूर्यास्त का समय 5 बजकर 48 मिनट है. ऐसे में इस वक्त डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देना शुभ माना गया है.
छठ पूजा के चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व का समापन होता है. पंचांग के अनुसार, उषा अर्घ्य का समय 8 नवंबर को सुबह 6 बजकर 38 मिनट है. इस समय सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रती पारण कर सकते हैं.
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है. इस दिन शाम के समय किसी तालाब या नदी में खड़े होकर व्रती डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं. इसके पीछे यह मान्यता है कि डूबते समय सूर्य देव अपनी दूसरी पत्नी प्रत्यूषा के साथ में होते हैं.ऐसे में इस समय अर्घ्य देने से जीवन में चल रही हर समस्या दूर हो जाती है और सभी मनोकामना पूर्ण होती है.
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: आज डूबते हुए सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, भूलकर भी ना करें ये 1 गलती
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…