देश

Maharashtra में सरकार गठन को लेकर पेंच फंसा, शिवसेना ने CM के बदले गृह और वित्त मंत्रालय मांगा!

Maharashtra Govt Formation: महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक स्थिति जटिल हो गई है. सूत्रों के अनुसार, शिवसेना मुख्यमंत्री पद के बदले गृह और वित्त मंत्रालय की मांग कर रही है, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) देने को तैयार नहीं है. इस वजह से, शुक्रवार को मुंबई में आयोजित महायुति की अहम बैठक को टाल दिया गया.

महायुति में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) शामिल हैं. इस बैठक के लिए पहले शुक्रवार की तारीख तय की गई थी, लेकिन अब यह बैठक 1 दिसंबर, रविवार को आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है. कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अचानक सातारा चले गए हैं, जिसके बाद बैठक का आयोजन टाल दिया गया है.

इस बीच, भाजपा के दो पर्यवेक्षक रविवार सुबह तक दिल्ली से मुंबई पहुंचेंगे, जिनके मार्गदर्शन में महायुति के नेता सरकार गठन के लिए अंतिम निर्णय पर पहुंचने की कोशिश करेंगे. राजनीतिक हलकों में इस समय महाराष्ट्र के सत्ता संघर्ष को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं, और सभी की निगाहें अब इस बैठक पर टिकी हैं, जो आगामी सरकार की दिशा तय करेगी.

यह भी पढ़िए: Delhi Assembly Election में अकेले उतरेगी Congress, AAP से गठबंधन नहीं करने का किया ऐलान

  • भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

6 minutes ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

56 minutes ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

1 hour ago