देश

8 किलोग्राम सोना, 14 करोड़ कैश और तीन दिन…नांदेड़ में IT की बड़ी कार्रवाई, रकम गिनने में लगे 14 घंटे

Maharashtra Nanded IT Raid: टैक्स चौरी के मामले में महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में आयकर विभाग ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कैश बरामद किया है, जिसको गिनने में अधिकारियों को 14 घंटे लग गए. मीडिया सूत्रों के मुताबिक IT टीम ने भंडारी फाइनेंस व आदिनाथ कोऑपरेटिव बैंक पर छापा मारा और 170 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त कर ली है.

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग द्वारा की गई ये कार्रवाई लगातार 72 घंटे तक चली. इसके बाद भंडारी फाइनेंस के पास से 170 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति बरामद की गई और 8 किलो सोना भी मिला. अधिकारियों को छापेमारी के दौरान 14 करोड़ कैश मिला, जिसे गिनने में अधिकारियों को करीब 14 घंटे लगे.

शुक्रवार (10 मई), शनिवार और रविवार तीन दिन तक लगातार ये कार्रवाई की गई. इस दौरान टीम ने सभी दस्तावेजों की जांच की और 170 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति को जब्त कर लिया है. फिलहाल आयकर की टीम इस पूरे मामले में आगे की जांच करने में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-AAP विधायक अमानतुल्लाह खान बेटे के साथ हुए गायब! नोएडा पुलिस ने घर में दोबारा दी दबिश, नोटिस चस्पा कर खाली हाथ लौटी

टैक्स चोरी की शिकायत

बता दें कि नांदेड़ में भंडारी परिवार के विनय भंडारी, संजय भंडारी, आशीष भंडारी, संतोष भंडारी, महावीर भंडारी और पदम भंडारी का प्राइवेट फाइनेंस का बड़ा बिजनेस है. आयकर विभाग को किसी ने टैक्स चोरी को लेकर इनकी शिकायत की थी. इसी के बाद विभाग की कई टीमों ने मिलकर पुणे, नासिक, नागपुर, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर और नांदेड़ में एक साथ छापा मारा.

25 गाड़ियों से पहुंचे थे अधिकारी

बता दें कि आयकर विभाग की टीम ने अली भाई टावर में भंडारी फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय, कोठारी कॉम्प्लेक्स में स्थित कार्यालय के साथ ही कोकाटे कॉम्प्लेक्स में स्थित तीन कार्यालयों और आदिनाथ अर्बन मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के अलावा पारसनगर, महावीर सोसायटी, फरांदे नगर और काबरा नगर स्थित आवासों पर छापेमारी कर भारी-भरकम रकम जब्त की है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के लिए करीब 25 गाड़ियों से 100 अधिकारियों की टीम नांदेड़ पहुंची थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago