एनडीए में सीटों को लेकर बनी सहमति.
Maharashtra NDA Seat Sharing Formula: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एनडीए ने महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग का फाॅर्मूला तय कर लिया है. सूत्रों की मानें तो राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा 32, शिवसेना (शिंदे) 10 और एनसीपी (अजीत) गुट 3 सीटों पर मैदान में उतर सकती है. वहीं बाकी बची 3 सीटों पर एनसीपी और शिवसेना के उम्मीदवार कमल केे निशान पर चुनाव मैदान में उतरेंगे.
बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार रात महाराष्ट्र पहुंचे थे. यहां उन्होंने मुंबई स्थित सह्याद्रि गेस्ट हाउस में देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मीटिंग की. इस मीटिंग में सीट शेयरिंग को लेकर बात फाइनल हो गई. जानकारी के अनुसार पहले अमित शाह और फड़णवीस ने अजीत पवार से मुलाकात की. यह मीटिंग करीब आधे घंटे तक चली. इसके बाद शाह ने एकनाथ शिंदे और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के साथ चर्चा की. सूत्रों की मानें तो दोनों मीटिंग्स में ज्यादातर सीटों पर सहमति बन गई.
ये भी पढ़ेंः ‘छोटी आयु में झोला लेकर घर से निकल गया था…’ बारासात में बोले पीएम मोदी- बहनें TMC का जंगलराज ध्वस्त करेंगी
जानकारी के अनुसार दोनों गुटों को केवल जीतने की क्षमता के आधार पर सीटें मिलेंगी. कुछ सीटों पर आवश्यकता पड़ी तो एनसीपी और शिवसेना के उम्मीदवार कमल के निशान पर चुनाव लड़ेंगे. वहीं पार्टी सूत्रों की मानें तो बुधवार सुबह एक बार फिर सीएम शिंदे और पवार सह्याद्रि गेस्ट हाउस पहुंचे और शाह से मुलाकात की. मुलाकात में शाह ने दोनों नेताओं से कहा कि सीटें मांगते समय आक्रामक नहीं बनें. तर्कसंगत बात रखें.
2019 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना और भाजपा ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था. भाजपा ने 25 में 23 सीटें तो शिवसेना 23 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं अब शिवसेना दो गुटों में बंट चुकी है.
Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…