देश

महाराष्ट्र ने फिर दिया महायुति को आशीर्वाद! गृह मंत्री अमित शाह ने जताया आभार, कार्यकर्ताओं को दी बधाई

Amit Shah: महाराष्ट्र के जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में भाजपा और महायुति ने बड़ी जीत हासिल की. जिसपर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह जीत महागठबंधन सरकार पर लोगों के भरोसे की जीत है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा,

चुनाव कोई भी हो, महाराष्ट्र और देश के हर कोने के लोगों को मोदीजी के नेतृत्व वाली BJP की NDA पर भरोसा है. महाराष्ट्र ज़िला परिषद चुनाव में NDA की ज़बरदस्त जीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार पर लोगों के भरोसे की जीत है. इस जीत के लिए मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, BJP महाराष्ट्र अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में भाजपा और महायुति ने बड़ी जीत हासिल की है. ग्रामीण महाराष्ट्र ने भाजपा और महायुति पर विश्वास दर्शाया है. इस जीत के लिए जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं.

विपक्ष केवल मीडिया में दिखाई देता है- सीएम फडणवीस

उन्होंने कहा कि नगरपालिका, महानगरपालिका और जिला परिषद चुनावों में ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने हमारे काम पर दृढ़ विश्वास जताया है. विपक्ष में लड़ने की इच्छाशक्ति ही नहीं बची है. विपक्ष केवल मीडिया में दिखाई देता है, जनता के बीच नहीं.

उन्होंने कहा कि आज महाराष्ट्र में जिला पंचायत के चुनाव हुए. 12 जिला पंचायतों के चुनावों में 12 जगह महायुति को सत्ता मिली और फिर एक बार भाजपा ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरी. सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिली हैं. पंचायत समिति में भी भाजपा वापस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है.

ये भी पढ़ें- जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब कैसे हुई लीक? दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

2017 में मिली थी 284 सीटें

2017 में जहां हमें 284 सीटें मिली थीं, वहीं इस बार 410 सीटें मिली हैं और कुल तहसील पंचायत समिति में 125 में से तकरीबन 105 जगह पर महायुति के सभापित बनेंगे. हमें पूर्ण बहुमत मिला है. इस प्रकार महाराष्ट्र के ग्रामीण हिस्सों में लोगों ने महायुति पर पूर्ण विश्वास जताया है. मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

21 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

53 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago