देश

Mahashivratri 2023: उज्जैन में महाकाल के दर्शनों के लिए लाखों लोगों की भीड़, मुंबई से लेकर गोरखपुर तक शिव की भक्ति में डूबे श्रद्धालू

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज देश भर के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब देखने को मिला. वाराणसी से लेकर उज्जैन में दर्शन के लिए रात से ही भक्तों की कतार लगना शुरू हो गई थी. उज्जैन में महाकाल लोक के को भक्तों के लिए खोले जाने के बाद यह पहली महाशिवरात्रि है. बताया जा रहा है कि आज पूरे दिन 10 लाख शिव भक्तों के आने का अनुमान है.

भोर में ही खुल गए थे महाकाल मंदिर के कपाट

उज्जैन में सुबह 3 बजे ही मंदिर के पट खोल दिए गए थे. 4 से 5 बजे तक यहां माहाकाल की भस्मारती हुई. मंदिर के प्रबंधकों के अनुसार अब लगातार 44 घंटे तक महाकाल मंदिर दर्शनों के लिए खुला रहेगा. भस्मारती के बाद भगवान महाकाल का अलग-अलग पदार्थों से अभिषेक और पूजन किया गया.

आज भगवान शिव का विवाह

आज भगवान भोलेनाथ का विवाह है. इस कारण बाबा महाकाल आज दूल्हे के रूप में भी दिखेंगे. मंदिर परिसर में इसके लिए खास तैयारी की गई है.

इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, रामेश्वर महादेव और महामृत्युंजय मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब

इन मंदिरों में भी शिवरात्रि की धूम

मंदसौर में अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में भी शिवरात्रि की धूम है. शिव जी के विवाहोत्सव के उपलक्ष्य में यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हाेंगे. वहीं नर्मदा तट पर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में तड़के भोर से ही दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया. सुबह ही यहां ओंकारेश्वर संत समाज के लोगों द्वारा भगवान शिव के दर्शन और अभिषेक करने के बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला प्रारंभ हो गया.

उत्तर प्रदेश के बरेली में भी श्रद्धालुओं ने बाबा अलखनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा की. मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लाईन लगी रही.

 

मुंबई से लेकर गोरखपुर तक भक्ति के रंग

मुंबई में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन किए और पूजा की. महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने नासिक के त्र्यम्बकेश्वर मंदिर में पूजा की. वहीं उत्तर प्रदेश में महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरखपुर के झारखंडी महादेव मंदिर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही शिव जी को जल चढ़ाने के लिए यहं भक्तों की भीड़ रही.

Rohit Rai

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago