देश

Nikki Yadav Murder Case: हत्या की साजिश में साहिल के पिता-दोस्त समेत 5 गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस का जवान भी शामिल

Nikki Yadav Murder Case: निक्की यादव हत्या कांड में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल गहलोत के पिता सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का आरोप है कि इन सभी को निक्की की हत्या की जानकारी थी. इन सह-आरोपियों ने सबूत मिटाने और शव छिपाने में साहिल की मदद भी की.

दिल्ली पुलिस में तैनात स्पेशल सीपी क्राइम ब्रांच रविंदर यादव ने कहा कि सभी 5 सह-आरोपियों (पिता, दो चचेरे भाई, आशीष, नवीन और दो दोस्त अमर और लोकेश) से पूछताछ की गई. उनकी भूमिका की पुष्टि और पता लगाने के बाद उन्हें गिरफ़्तार किया गया. नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है. आगे की जांच जारी है.

उन्होंने बताया कि निक्की यादव हत्याकांड में पुलिस रिमांड में साहिल गहलोत से पूछताछ की गई. उसने निक्की की हत्या करने के बाद उसके साथ अन्य सह-आरोपियों को इसके बारे बताया फिर सभी विवाह समारोह में शामिल हुए.

वहीं, निक्की यादव के पिता सुनील यादव ने कहा कि पुलिस अपनी कार्रवाई सही तरीके से कर रही है, हमें शादी(निक्की और साहिल की आर्य समाज में शादी करने के दिल्ली पुलिस के दावे के विषय में) के विषय में कोई जानकारी नहीं थी, हम नहीं मानते कि कोई शादी हुई थी. पुलिस ने मुझे पूछताछ के लिए बुलाया है, मैं जाऊंगा.

ये भी पढ़ें: एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा बोलीं, ‘लिव-इन रिलेशन में बढ़ रहे अपराध’, माता-पिता को भी दी सलाह

गौरतलब है निक्की और साहिल लिव-इन में रहते थे और दोनों के बीच सगाई की बात को लेकर झगड़ा हुआ था. झगड़े के दौरान साहिल ने डेटा केबल से गला घोंट कर निक्की की हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने निक्की के शव को अपने ढाबे के रेफ्रिजरेटर में रख दिया था. आरोपी ने हत्या करने के बाद 10 फरवरी को दूसरी महिला से शादी की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago