देश

महावीर फोगाट ने की बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग, बोले- पहलवानों को नहीं मिला न्याय तो लौटा देंगे अपना पदक

Delhi: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) को लेकर इन दिनों सियासत गर्म है. वहीं उनके एफआईआर दर्ज होने के बाद भी उनके खिलाफ जंतर मंतर पर पहलवानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. अब महावीर सिंह फोगाट भी प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में आ गए हैं. द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित महावीर सिंह फोगाट ने (WFI) के अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की है. महावीर सिंह फोगाट ने कहा है कि इंसाफ नहीं मिलने पर वह अपने पदक वापस कर देंगे. वहीं उन्होंने अभिनेता आमिर खान से पहलवानों के समर्थन की गुहार भी लगाई है.

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हो कार्रवाई

महावीर फोगाट ने 23 अप्रैल से धरना पर बैठे पहलवानों के समर्थन में आते हुए कहा कि, ‘अगर इस मामले में इंसाफ नहीं मिला तो मैं अपने पदक वापस कर दूंगा. उनका कहना है कि उस पर (बृजभूषण शरण सिंह) जिस तरह के आरोप हैं, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए. फोगाट भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े हैं. वहीं जब फोगाट से यह पूछा गया कि क्या उन्होंने सरकार से इस मामले में बात की है या पार्टी के लेवल पर यह मामला उठाया है तो फोगाट ने कहा कि, ‘ऐसी कोई बात नहीं हुई है.’ वहीं दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने भी अपने पदक और पुरस्कार लौटाने की धमकी दी है.

इसे भी पढ़ें: जेट एयरवेज के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, फाउंडर नरेश गोयल का घर भी खंगाला, 538 करोड़ के फ्रॉड का नया मामला

गीता और बबीता के पिता हैं महावीर

बता दे कि महावीर फोगाट पहलवान गीता और बबीता फोगाट के पिता हैं. वहीं विनेश फोगाट उनके भतीजे हैं. गीता फोगाट ने भी पहलवानों को अपना समर्थन दिया है. कुछ दिन पहले भी महावीर फोगाट पहलवानों के धरने में शामिल होने जंतर मंतर पहुंचे थे. उन्होंने खिलाड़ियों के साथ हुई इस घटना को निंदनीय बताया है. इसके अलावा महावीर फोगाट ने यह भी कहा कि उनकी छोटी बेटी बबीता फोगाट भी पहलवानों के साथ है. साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट समेत कई पहलवान 23 अप्रैल से ही दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों के साथ धरने पर बैठे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

18 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

21 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

37 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

53 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

55 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

56 minutes ago