देश

Mahua Moitra Expelled: JDU सांसद ने महुआ के बचाव में दिया ऐसा तर्क कि स्पीकर ओम बिरला ने जमकर लगाई डांट, जानें पूरा मामला

Mahua Moitra Expelled: टीएमसी की तेज तर्रार नेता महुआ मोइत्रा को कैश फॉर क्वेरी मामले में बड़ा झटका लगा है. संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने मोइत्रा के खिलाफ निष्कासन का प्रस्ताव पेश किया है जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी. प्रस्ताव पेश होने के बाद सदन में इस पर चर्चा भी हुई. इस दौरान मनीष तिवारी से लेकर विपक्ष के कई नेताओं ने महुआ मोइत्रा के समर्थन में तर्क रखें, लेकिन बीजेपी का बहुमत होने के चलते आसानी प्रस्ताव पास हो गया. चर्चा के दौरान जेडीयू के सांसद गिरधारी यादव ने तर्क देते हुए यह तक कहा कि उन्हें अपना पासवर्ड तक नहीं याद है और इसको लेकर उन्हें स्पीकर ओम बिरला ने डांट लगा दी, जो कि चर्चा में आ गई है.

दरअसल, टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के निष्कासन पर लोकसभा में बहस के दौरान, जेडीयू सांसद गिरिधारी यादव ने कहा कि वह कभी-भी अपने खुद प्रश्न नहीं लिखते हैं क्योंकि उन्हें कंप्यूटर चलाना भी नहीं आता है. उन्होंने कहा कि उनका संसद लॉगिन आईडी उनके पीए के पास है. जेडीयू सांसद गिरधारी यादव ने कहा कि मुझे तो मेरा पासवर्ड भी याद नहीं है. ये मेरे पीए के पास रहता है. मैंने तो इस बार डर के मारे कोई सवाल नहीं पूछा. पता नहीं क्या हो जाए? मेरा सवाल तो दूसरा करता था. मैं कभी अपना प्रश्न नहीं बनाता हूं. बहुत सारे सांसद नहीं बनाते हैं अपना सवाल. कोई बहुत ही तेजतर्रार लोग होंगे जो 2 घंटे में पढ़ लिए होंगे रिपोर्ट.

यह भी पढ़ें-सांसदी तो चली गई पर अब भी Mahua Moitra के पास हैं कई सारे विकल्प! जानें सबकुछ

क्या बोले थे गिरधारी यादव

जेडीयू सांसद गिरधारी यादव ने महुआ मोइत्रा के समर्थन में तर्क देते हुए कहा है कि हमको आता ही नहीं है. हमको तो कंप्यूटर तो चलाना ही नहीं आता है. हम तीसरी बार सांसद हैं, चार बार विधायक रहे हैं. इस बुढ़ापे मे हम सीख सकते हैं क्या? लालू यादव कहते थे बूढ़ी गाय क्या पोस मांगती है? इस उम्र में अब नहीं हो सकता है. मैंने तो कोई सवाल ही नहीं किया है. 377 पर बड़ी मुश्किल से सवाल डाला था. इसके पहले पूरा प्रश्न करता था, अब नहीं जानते हैं तो नहीं जानते. सभी के लिए अलग-अलग कानून, बीजेपी मनु स्मृति लागू करना चाहती है.

यह भी पढ़ें-‘कांग्रेस ने आखिर कहां-कहां काली कमाई और नोट छिपाकर रखी हैं?’, झारखंड में ₹200 करोड़ मिलने पर अनुराग ठाकुर ने दागे सवाल

ओम बिरला ने दी कार्रवाई की चेतावनी

जेडीयू सांसद के तर्कों को लेकर स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें डांट लगा दी. उन्होंने कहा है कि एक सांसद संसद में लिखित प्रश्न प्रस्तुत कर सकता है, लेकिन किसी अन्य से प्रश्न तैयार नहीं करवा सकता. गिरधारी के बयान पर लोकसभा स्पीकर ने कहा कि वह सभी सदस्यों से आग्रह करते हैं कि वो अपना सवाल खुद बनाए और पूछें. उन्होंने कहा कि हमारे प्रश्न कोई भी बनाकर नहीं डाल सकता है. ओम बिरला ने इस दौरान गिरधारी यादव को चेतावनी दी है कि आपके खिलाफ इस विषय को लेकर गंभीर कार्रवाई हो सकती है. ऑन रिकॉर्ड बोल रहे हैं आप. संसद की गरिमा को मैं गिरने नहीं दूंगा.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

38 minutes ago

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

1 hour ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

1 hour ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

1 hour ago