देश

‘कांग्रेस ने आखिर कहां-कहां काली कमाई और नोट छिपाकर रखी हैं?’, झारखंड में ₹200 करोड़ मिलने पर अनुराग ठाकुर ने दागे सवाल

Congress MP Dheeraj Sahu: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर बुधवार से जारी छापेमारी में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश मिला है. आयकर विभाग की टीमें अब तक जब्त की नोटों को गिन रही हैं. जब्त नोटों की संख्या इतनी ज्यादा है कि उन्हें गिनने के लिए मंगवाई गई मशीनें भी खराब हो गईं. अब भाजपा के नेता कांग्रेस पर तंज कस रहे हैं.

भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में 8 दिसंबर की शाम कांग्रेस पर कई सवाल दागे. ठाकुर ने कहा, “…कांग्रेस ने आखिर कहां-कहां काली कमाई और नोट छिपा रखे हैं? राहुल गांधी और सोनिया गांधी बार-बार नोटबंदी के खिलाफ क्यों बोलते हैं? झारखंड में कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद मिली और नोटों की गिनती अभी तक जारी है. उन नोटों को लाने के लिए बैग और बोरियां भी कम पड़ गईं…कांग्रेस, करप्शन (भ्रष्टाचार) और कैश, ये तीनों एक साथ चलते हैं…”

‘जनता की गाढ़ी कमाई, कांग्रेस ने तिजोरी छिपाई’

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने दोनों हाथों में अखबारों की कटिंग लहराई. अखबारों में कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर IT रेड, और 200 करोड़ मिलने की खबरें प्रमुखता से छपी हैं. अनुराग ठाकुर ने ‘जनता की गाढ़ी कमाई, कांग्रेस ने तिजोरी छिपाई’ शीर्षक वाली तस्वीर भी दिखाई. उन्होंने कहा— “अगर आप छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला देखेंगे..ये हजारों करोड़ का घोटाला है.”

बता दें कि आयकर विभाग ने ये छापे झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मारे हैं. कांग्रेस सांसद धीरज साहू की बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी जारी है. इसके अलावा राज्य के चर्चित उद्योगपति रामचंद्र रुंगटा (आरसी रुंगटा) के व्यापारिक समूह के 18 और उनके सहयोगी ‘ग्रीन टेक’ के 25 समेत कुल 43 ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है. अवैध खनन और मनी लांड्रिंग मामले में गुरुवार सुबह 10:00 बजे सीबीआई ने भी कई ठिकानों पर छापेमारी की.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

4 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

5 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

5 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

5 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

6 hours ago