भारत ने अफगानिस्तान को हराया (सोर्स- ACC)
ACC Under-19 Asia Cup: दुबई में आज से एशियन क्रिकेट काउंसिल के एशिया कप अंडर-19 की शुरुआत हो गई है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान समेत कुल आठ टीमें खेल रही है. जिसे 4-4 के ग्रुपों में बांटा गया है. भारतीय अंडर 19 टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. दुबई के आईसीसी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान अंडर 19 टीम के खिलाफ भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की. भारत की ओर से ऑलराउंडर अर्शिन कुलकर्णी ने शानदार खेल दिखाया. उन्होंने गेंदबाजी के दौरान तीन विकेट लिए. वहीं बल्लेबाजी में नाबाद 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली.
टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम को 22 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. आदर्श सिंह 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं 32 रन के स्कोर पर रुद्र पटेल के रूप में दूसरा झटका लगा. इसके बाद अर्शिन कुलकर्णई ने कप्तान उदय सहारन के साथ मिलकर पारी को संभाला लेकिन 73 रन के स्कोर पर कप्तान 20 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद मुशीर खान के साथ मिलकर कुलकर्णी ने पारी को संभाला और जीत होने तक क्रीज पर जमे रहे. अर्शिन कुलकर्णी ने नाबाद 70 रनों की पारी खेली. वहीं मुशीर खान ने भी नाबाद 48 रनों की पारी खेली.
भारतीय अंडर-19 टीम की अगुवाई कर रहे उदय सहारन ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया. अफगानिस्तान की टीम बल्लेबाजी करने उतरी. भारतीय गेंदबाजों ने कप्तान के निर्णय को सही साबित करते हुए अफगानिस्तान की आधी टीम को 130 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. पूरी टीम 173 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से राज लिम्बानी और अर्शिन कुलकर्णी ने 3-3 विकेट झटके. वहीं नमन तिवारी ने दो विकेट लिए.
ये भी पढ़ें- IPL 2024: संजय बांगड़ की राहें RCB से हुई जुदा, अगले सीजन से पहले पंजाब किंग्स से जुडे
उदय सहारन (कप्तान), आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, रुद्र पटेल, सचिन धस, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), सौम्य पांडे, मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, मुशीर खान.
जमशेद जादरान, वफीउल्लाह तारखिल, सोहिल खान जुर्मताई, नसीर खान मारूफखिल (कप्तान), बशीर अहमद, वहीदुल्ला जादरान, मोहम्मद यूनुस जादरान, नुमान शाह (विकेटकीपर), रहीमुल्ला जुरमती, खलील अहमद, अकरम मोहम्मदजई.
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों…