देश

Mainpuri Bypolls: शिवपाल यादव का बहुत अपमान हुआ, मैनपुरी साबित होगी सपा की आखिरी कील- बोले मुलायम के समधी हरिओम यादव

Mainpuri Bypolls: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव (Mainpuri Bypolls) को लेकर सियासत गरमाई हुई है. इसी बीच मुलायम सिंह के समधी हरिओम यादव ने शिवपाल को लेकर का बड़ा बयान दिया है. हरिओम यादव ने कहा कि शिवपाल यादव का बहुत अपमान हुआ है, अब करने से क्या?

चुनाव (Mainpuri Bypolls) की तारीखों के ऐलान के बाद से ही शिवपाल यादव चर्चा में हैं. मुलायम सिहं के अंतिम संस्कार के सभी कार्यक्रमों शिवपाल अखिलेश और डिंपल का साथ दिखे. नामांकन वाले दिन पत्रकारों के सवालों के जवाब में रामगोपाल यादव ने भी कहा था कि डिंपल के नाम के फैसले में शिवपाल की भी सहमती है.

इसी बीच भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य के पक्ष में चुनाव प्रचार करने मुलायम सिंह के समधी हरिओम यादव पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जसवंतनगर से भाजपा बढ़त बनाकर चलेगी. मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा चर्चा जसवंतनगर की है. इस सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव विधायक हैं. चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश के बीच तल्खी जग जाहिर है.

शिवपाल यादव से अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बेहद भावुक पोस्ट किया था. इसके बाद माना जा रहा है कि चाचा-भतीजे के बीच दूरियां कम हो रही हैं. हालांकि, हरिओम यादव का दावा है कि शिवपाल यादव ने डिंपल को परिवार की बहू होने के नाते आशीर्वाद दिया है, सियासी नजरिए से नहीं.

ये भी पढ़ें : C-Voter Opinion Poll: सौराष्ट्र की 54 सीटों पर क्या बीजेपी कर पाएगी कमाल? जानिए क्या कहते हैं सर्वे के नतीजे

डिंपल के लिए अखिलेश यादव ने किया प्रचार

डिंपल यादव के चुनाव प्रचार में अखिलेश यादव भी उतरे हैं. हालांकि, इसके पहले तक अखिलेश यादव उपचुनावों से दूर रहे थे. आजमगढ़ और रामपुर उपचुनावों में भी अखिलेश की गैरमौजूदगी को लेकर तब बहुत सवाल उठे थे. इन चुनावों में सपा के हाथ से दोनों सीटें चली गई थीं. दूसरी तरफ, ओपी राजभर ने दो दिनों पहले ही मैनपुरी उपचुनाव में अखिलेश यादव के प्रचार करने की खबरों पर तंज कसा था और कहा था कि सपा प्रमुख की पत्नी उम्मीदवार न होतीं तो ऐसा नहीं होता.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago