आस्था

कहीं आप भी सुबह उठते ही ये काम तो नहीं करते, ऐसा करने से घर में आती है दरिद्रता

हमारी अच्छी या बुरी आदतें ही हमारे भविष्य की रूप रेखा तय करती हैं. ज्योतिष में भी व्यक्ति के उत्तम दिनचर्या के लिए कई नियम निर्धारित किये गए हैं. अच्छी आदतें न केवल हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करती हैं, बल्कि जीवन में खुशहाली का द्वार भी खोलती हैं.

ऐसे ही सुबह उठते ही कुछ नियमों का हम जाने अनजाने पालन नहीं करते, जिससे हमें हमारी जिंदगी में कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ती हैं. इसी तरह कहीं आप भी कुछ ऐसी गलतियां तो नहीं कर रहे हैं, जिससे आपके घर में दरिद्रता अपने पैर फैला रही है.

इस तरह की हरकतों से माता लक्ष्मी भी नाराज रहती हैं, जिसकी वजह से लाख कोशिशों के बावजूद भी आपके जीवन में आर्थिक तंगी बनी रहती है. आईए जानते हैं किन कामों को करने से रूठ जाती है हमारी किस्मत हमसे.

नारी का करें सम्मान

कहते हैं कि जिस घर में नारियों का सम्मान नहीं होता और सुबह उठते ही कलह की शुरुआत होने लगती है वहां रहने वाले लोग कभी भी तरक्की नहीं कर पाते, क्योकि नारी को मां का दुर्गा का दर्जा दिया जाता है

साफ रखें घर का यह कोना

माना जाता है कि माता लक्ष्मी भी उसी घर में अपना डेरा जमाती हैं, जिस घर में बराबर साफ-सफाई रहती है. गंदगी वाले घरों मे दरिद्रता का वास माना जाता है. इसके अलावा घर का उत्तर दिशा हमेशा साफ रहना चाहिए. क्योंकि इस दिशा को धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी का स्थान माना जाता है. सुबह उठने के बाद जिस घर में गंदगी पसरी रहती है वहां कभी बरक्कत नहीं होती.

बर्तन से जुड़ी ये गलती तो नहीं करते आप

सुबह उठते ही जूठे बर्तन देखने से भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है. इसका कारण यह है कि रात भर जूठे रखे बर्तन नकारात्मक शक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं.

खाने का करें सम्मान

कई लोगों को सुबह उठते ही ऑफिस जाने की इतनी जल्दी रहती है कि वह थाली में परोसा भोजन भी अधूरा छोड़कर निकल जाते हैं. ऐसे में मां अन्नपूर्णां का  का अनादर होता और उस घर में अन्न की कमी होने लगती है. इसके अलावा सुबह-सुबह गाय दिखने पर कुछ लोग उसे भगाने लगते है, इस तरह की हरकत भी दरिद्रता का कारण बनती है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago