अखिलश यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव
मैनपुरी उपचुनाव सीट पर मुलायम सिंह की विरासत को बचाने के लिए सपा कुनबे ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसके साथ एक फिर चाचा शिवपाल समेत पूरा परिवार एकजुट होता हुआ नजर आ रहा है. बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी संग शिवपाल यादव के साथ मुलाकात के बाद ट्वीट कर परिवार के एक साथ आने के संकेत दिए थे. वहींं अब चाचा शिवपाल यादव ने भी ट्वीट कर परिवार की एकजुटता की ताकत दिखाई है. उन्होने ट्वीट कर लिखा कि,”जिस बाग को सींचा हो खुद नेता जी ने… उस बाग को अब हम सीचेंगे अपने खून पसीने से…” इस ट्वीट के बाद एक सपा कुनबे में फिर नया जोश दिखाई दे रहा है.
बता दें कि इससे पहले अखिलेश और डिंपल अपने चाचा का समर्थन हासिल करने के लिए एक साथ उनसे मिलने पहुंचे थे. इसके साथ ही दोनों ने चाचा शिवपाल यादव के पैर भी छुए. इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि,”नेता जी और घर के बड़ों के साथ-साथ मैनपुरी की जनता का भी आशीर्वाद साथ है!”.
एक तरफ सपा ने चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है तो वही दूसरी तरफ सपा पर लगाता हमले बोल रही है. इससे पहले प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हमला बोलते हुआ कहा था कि ‘सपा अब समाप्तवादी पार्टी है’. जिसके बाद धर्मेंद्र यादव ने उनका पलटवार किया है. और कहा कि ‘सुझाव देना चाहता हूं सिराथू क्षेत्र को जाकर मजबूत करें, बड़बोलेपन से कोई फायदा नहीं है.’
इससे सपा को आजमगढ़ में हार से बड़ा झटका मिला था जिसको देखते हुए अखिलेश यादव अब कोई लापरवाही नहीं करना चहाते हैं. मैनपुरी उपचुनाव को जीतने के लिए सपा की तरफ से बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. इसके लिए सपा ने एक वार रूम तैयार किया गया है. और इसकी पूरी जिम्मेदारी सपा महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव को दी गई हैं. बता दें कि इस वॉर रूम को सैफई में प्रो राम गोपाल यादव के ही घर में बनाया गया है. इसकी पूरी देखरेख वो खुद कर रहे हैं. मैनपुरी में 5 दिसंबर को चुनाव है.
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…
Diwali Investment Muhurat: दिवाली 2026 से पहले 1 और 2 नवंबर को पुष्य नक्षत्र और…
Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…