मनोरंजन

Riya Sen: कौन है भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस? जानिए

अभिनेत्री रिया सेन जिन्हें सब Alt Balaji की ‘रागिनी MMS’ सीरीज से जानते हैं हाल ही में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं. एक्ट्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को महाराष्ट्र चरण के दौरान ज्वाइन किया. इस दौरान उनकी तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं.

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 71वां दिन है. इस यात्रा को बॉलीवुड का भी साथ मिल रहा है. हाल ही में इस यात्रा में बॉलीवुड की अभिनेत्री रिया सेन नजर आईं.

हिंदी और बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटी रिया सेन जानी-मानी अभिनेत्री हैं. वह हिंदी फिल्मों स्टाइल, झंकार बीट्स और अपना सपना मनी-मनी में नजर आई हैं. रिया सेन अपनी बोल्डनेस की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं.

हालांकि बॉलीवुड उनका करियर बुलंदियों तक पहुंचने से पहले ही फ्लॉप हो गया था. जिसके बाद उन्होंने बंगाली फिल्मों का रुख कर लिया. हाल ही में रिया सेन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ नजर आईं. जिसके बाद फिर से उनको लेकर चर्चा तेज हो गई है कि क्या वो भविष्य में कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर राजनीति के मैदान में उतरेंगी.

रिया सेन राहुल गांधी के साथ आईं  नजर

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 71वां दिन है. ये यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना से गुजरते हुए अब महाराष्ट्र में है. बता दें कि राहुल गांधी और अन्य लोगों ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पातुर से यात्रा को फिर से शुरू किया.

इस यात्रा को बॉलीवुड का भी साथ मिल रहा है. हाल ही में इस यात्रा में बॉलीवुड की अभिनेत्री रिया सेन नजर आईं. बता दें कि इससे पहले यात्रा में पूजा भट्ट भी नजर आ चुकी हैं.

रिया सेन कौन हैं

रिया सेन अभिनेत्री राइमा सेन की बहन हैं और अभिनेत्री त्रिपुरा के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं. इनके पिता भरत देव वर्मा कूच बिहार की महारानी इला देवी के बेटे हैं. रिया को पहली बार फाल्गुनी पाठक के गाने चूड़ी जो खनके हाथों में से पहचान मिली थी. रिया अपनी फिल्मों में बोल्ड सीन के जरिए खूब चर्चा बटोर चुकी हैं. हालांकि अब वह पूरी तरह से बंगाली फिल्मों का रुख कर चुकी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

18 minutes ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

24 minutes ago

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

1 hour ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

2 hours ago