देश

Mainpuri Bypolls: डिंपल के चुनाव में एकजुट हुआ सपा परिवार! शिवपाल से मिले अखिलेश, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Mainpuri Bypolls: उत्तरप्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर मुलायम सिंह की विरासत को बचाना सपा के लिए बहुत जरुरी है. इसी के मद्देनजर आज अखिलेश यादव और मैनपुरी से प्रत्याशी डिंपल यादव चाचा शिवपाल यादव से मिलने पहुंचे. डिंपल यादव के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सपा अध्यक्ष की शिवपाल यादव से पहली मुलाकात हुई है. और इस दौरान वो अपने चाचा का समर्थन हासिल करने के लिए डिंपल के साथ उनसे मिलने पहुंचे है. इसके साथ ही दोनों ने चाचा शिवपाल के पैर भी छुए. मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि,’ परिवार से साथ-साथ जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है’.

चाचा से मुलाकात के बाद अखिलेश का ट्वीट

चाचा से मुलाकात के बाद अखिलेश ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा,”नेता जी और घर के बड़ों के साथ-साथ मैनपुरी की जनता का भी आशीर्वाद साथ है!”. अखिलेश यादव ने ट्वीट के साथ एक फोटो भी पोस्ट की है. जिसमें शिवपाल यादव के साथ अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल नजर आ रहीं हैं. वहीं इस मुलाकात के बीच धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी के प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भी बहुत आए बहुत गए. ये चुनाव नेताजी को श्रद्धांजलि का चुनाव है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि हम लोग वोट की अपील कर रहे हैं. शिवपाल से अखिलेश की मुलाकात पर धर्मेंद्र ने कहा कि वो घर में रोज मिलते हैं. इसके अलावा उन्होने डिप्टी सीएम केशव मौर्य पर तंज कसा कि वो सिराथू पर दिमाग लगाएं.

वॉर रूम में चल रही चुनाव की तैयारी

इससे सपा को आजमगढ़ में हार से बड़ा झटका मिला था जिसको देखते हुए अखिलेश यादव अब कोई लापरवाही नहीं करना चहाते हैं. मैनपुरी उपचुनाव को जीतने के लिए सपा की तरफ से बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. इसके लिए सपा ने एक वार रूम तैयार किया गया है. और इसकी पूरी जिम्मेदारी सपा महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव को दी गई हैं. बता दें कि इस वॉर रूम को सैफई में प्रो राम गोपाल यादव के ही घर में बनाया गया है. इसकी पूरी देखरेख वो खुद कर रहे हैं. मैनपुरी में 5 दिसंबर को चुनाव है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

39 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

60 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago