मैनपुरी प्रत्याशी डिंपल यादव
Mainpuri Election 2022: उत्तरप्रदेश में मैनपुरी उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है. लेकिन समाजवादी पार्टी के तरफ लगातार चुनाव आयोग से धांधली को शिकायत की जा रही है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने समाजवादी पार्टी के वोट रोकने का आरोप लगाया है. इसके बाद मैनपुरी प्रत्याशी डिंपल यादव ने भी ट्वीट कर बताया की मैनपुरी के DM, मैनपुरी चुनाव में हो रही धांधली की शिकायत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का फोन नहीं रिसीव कर रहे हैं.
वहीं मैनपुरी के DM ने कहा कि चुनाव को लेकर जो सभी शिकायतें आईं हमने उन्हें देखा और किसी भी शिकायत में सत्यता नहीं मिली हैं. यूपी में हो रहे मैनपुरी, रामपुर और खतौली में उपचुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है.
इन उपचुनावों में मैनपुरी की जंग सबसे ज्यादा दिलचस्प है दोनों ही पार्टियों ने इस चुनाव को जीतने के लिए अपना सारा दमखम लगा रखा है. वहीं मतदान के दौरान प्रत्याशी डिंपल यादव ने ट्वीट किया मैनपुरी डीएम की शिकायत आयोग से की और संज्ञान लेने की बात कही.
डिंपल यादव ने ट्वीट कर लिखा कि डीएम मैनपुरी चुनाव में हो रही धांधली की शिकायत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं के फोन को नहीं रिसीव कर रहे. संज्ञान ले चुनाव आयुक्त.
ये भी पढ़ें- Delhi MCD चुनाव में पिछली बार के मुकाबले 3 फीसदी कम वोटिंग, AAP या BJP… किसे हो सकता है ज्यादा नुकसान
डिंपल यादव ने आरोप के बाद डीएम ने बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर जो सभी शिकायतें आईं हमने उन्हें देखा और किसी भी शिकायत में सत्यता नहीं मिली हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र में लगभग 33% मतदान हुआ है। हमें उम्मीद है कि शाम 6 बजे तक शांतिपूर्वक और निष्पक्ष रूप से मतदान समाप्त होगा.
हीं समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर आरोप लगाया कि मैनपुरी सदर विधानसभा के छत्तारी में बूथ संख्या 242, 243 पर इंस्पेक्टर सिरसागंज द्वारा समाजवादी पार्टी के वोटरों को डराकर भगाया जा रहा है। कृपया संज्ञान ले चुनाव आयोग, आरोपी इंस्पेक्टर पर हो कार्रवाई. इसके अलाव भी समाजवादी पार्टी ने आयोगा से कई शिकायत की हैं.
मैनपुरी का उपचुनाव समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के बड़ी चुनौती है. क्योंकि मुलायम सिंह के जान के बाद सपा के लिए मैनपुरी की सियासत को बचाने जरूरी हो गया है. और इसके लिए एक तरफ मैनपुरी सीट का रिजल्ट देश की राजनीति में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का राजनीतिक कद तय करेगा, तो दूसरी तरफ रामपुर सीट आजम खान के परिवार की राजनीति का भविष्य तय करेगी. वहीं, मुजफ्फरनगर की खतौली सीट पर बीजेपी अपना वर्चस्व बनाए चाहती है.
निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…
सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…