पंजाब के अमृतसर में नशा करने से रोकने की सजा एक युवक ने अपने मौसा को दी. चाकू लेकर वह अपने मौसा के घर पहुंच गया और दरवाजा खोलते ही उस पर चाकू के वार कर दिए. घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. उसका कसूर इतना था कि वह बार-बार आरोपी को नशा करने से रोकता था. यह घटना अमृतसर के रईया में फेरूमन रोड मिलन पैलेस के पास की है. मृतक की पहचान नरिंदर सिंह के रूप में हुई है. वहीं कातिल की पहचान उसी की साली के बेटे गगढ़बाना निवासी गुरबिंदर सिंह गोपी के रूप में हुई है. गोपी काफी समय से नशे का आदी था. नरिंदर सिंह उसे बार-बार नशा करने से रोकता था और समझाता था. गुस्से में गोपी ने उसी का कत्ल कर दिया.
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…