Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Mainpuri Bypolls: चुनावों में हो रही धांधली, डीएम नहीं उठा रहे फोन- डिंपल यादव ने लगाया आरोप तो DM का आया जवाब

Mainpuri Election 2022: : मैनपुरी प्रत्याशी डिंपल यादव ने ट्वीट कर बताया की मैनपुरी के DM, मैनपुरी चुनाव में हो रही धांधली की शिकायत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का फोन नहीं रिसीव कर रहे हैं. जिसके बाद मैनपुरी के DM ने कहा कि चुनाव को लेकर जो सभी शिकायतें आईं हमने उन्हें देखा और किसी भी शिकायत में सत्यता नहीं मिली हैं.

DIMPLE-YADAV

मैनपुरी प्रत्याशी डिंपल यादव

Mainpuri Election 2022: उत्तरप्रदेश में मैनपुरी उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है. लेकिन समाजवादी पार्टी के तरफ लगातार चुनाव आयोग से धांधली को शिकायत की जा रही है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने समाजवादी पार्टी के वोट रोकने का आरोप लगाया है. इसके बाद मैनपुरी प्रत्याशी डिंपल यादव ने भी ट्वीट कर बताया की मैनपुरी के DM, मैनपुरी चुनाव में हो रही धांधली की शिकायत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का फोन नहीं रिसीव कर रहे हैं.

वहीं मैनपुरी के DM ने कहा कि चुनाव को लेकर जो सभी शिकायतें आईं हमने उन्हें देखा और किसी भी शिकायत में सत्यता नहीं मिली हैं. यूपी में हो रहे मैनपुरी, रामपुर और खतौली में उपचुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है.

प्रत्याशी डिंपल ने आयोग से संज्ञान लेने को कहा

इन उपचुनावों में मैनपुरी की जंग सबसे ज्यादा दिलचस्प है दोनों ही पार्टियों ने इस चुनाव को जीतने के लिए अपना सारा दमखम लगा रखा है. वहीं मतदान के दौरान प्रत्याशी डिंपल यादव ने ट्वीट किया मैनपुरी डीएम की शिकायत आयोग से की और संज्ञान लेने की बात कही.

डिंपल यादव ने ट्वीट कर लिखा कि डीएम मैनपुरी चुनाव में हो रही धांधली की शिकायत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं के फोन को नहीं रिसीव कर रहे. संज्ञान ले चुनाव आयुक्त.

ये भी पढ़ें- Delhi MCD चुनाव में पिछली बार के मुकाबले 3 फीसदी कम वोटिंग, AAP या BJP… किसे हो सकता है ज्यादा नुकसान

मैनपुरी के DM ने किया पलटवार

डिंपल यादव ने आरोप के बाद डीएम ने बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर जो सभी शिकायतें आईं हमने उन्हें देखा और किसी भी शिकायत में सत्यता नहीं मिली हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र में लगभग 33% मतदान हुआ है। हमें उम्मीद है कि शाम 6 बजे तक शांतिपूर्वक और निष्पक्ष रूप से मतदान समाप्त होगा.

सपा ने लगाए कई आरोप

हीं समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर आरोप लगाया कि मैनपुरी सदर विधानसभा के छत्तारी में बूथ संख्या 242, 243 पर इंस्पेक्टर सिरसागंज द्वारा समाजवादी पार्टी के वोटरों को डराकर भगाया जा रहा है। कृपया संज्ञान ले चुनाव आयोग, आरोपी इंस्पेक्टर पर हो कार्रवाई. इसके अलाव भी समाजवादी पार्टी ने आयोगा से कई शिकायत की हैं.

मैनपुरी का उपचुनाव समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के बड़ी चुनौती है. क्योंकि मुलायम सिंह के जान के बाद सपा के लिए मैनपुरी की सियासत को बचाने जरूरी हो गया है. और इसके लिए एक तरफ मैनपुरी सीट का रिजल्ट देश की राजनीति में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का राजनीतिक कद तय करेगा, तो दूसरी तरफ रामपुर सीट आजम खान के परिवार की राजनीति का भविष्य तय करेगी. वहीं, मुजफ्फरनगर की खतौली सीट पर बीजेपी अपना वर्चस्व बनाए चाहती है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital