देश

असम में बड़ा हादसा, ब्रह्मपुत्र नदी में नाव पलटने से एक अधिकारी समेत कई लोग लापता

गुवाहाटी- असम के धुबरी जिले में गुरुवार सुबह ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पलट गई. कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. उपायुक्त मनश कुमार सैकिया ने बताया कि दुर्घटना ब्रह्मपुत्र नदी पर निमार्णाधीन धुबरी-फुलबारी पुल पर हुई है. उन्होंने बताया कि नाव निमार्णाधीन पुल के एक खंभे से टकराकर पलट गई. घटना के बाद कम से कम पांच लोग तैरकर नदी पार कर किनारे तक पहुंच पाए. लेकिन, कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहें हैं.

उन्होंने कहा, “नाव पर लगभग 50 लोगों के सवार होने की खबरें थीं. लेकिन, हम अभी भी सटीक संख्या के बारे में निश्चित नहीं हैं.” मिली जानकारी के मुताबिक धुबरी अंचल अधिकारी संजू दास, एक भूमि रिकॉर्ड अधिकारी और एक कार्यालय कर्मचारी के साथ एक कटाव प्रभावित क्षेत्र का सर्वेक्षण करने के लिए नाव पर सवार थे. ये सभी हादसे के बाद से लापता बताए जा रहें हैं.

लोगों को बचाने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को तैनात किया गया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक करीब 15 लोगों को बचा लिया गया है. स्थानीय लोगों ने दावा किया कि नाव पर कई स्कूली बच्चे भी सवार थे. इसमें करीब 10 मोटरसाइकिलें भी थीं. घटना का स्थान अदाबारी के नाम से जाना जाता है, जो धुबरी शहर से 3 किमी दूर है. धुबरी-फुलबारी पुल असम और मेघालय के बीच ब्रह्मपुत्र नदी पर एक प्रस्तावित पुल है.

आपको बता दें कि 2026-27 तक पूरा होने वाला यह पुल पानी पर भारत का सबसे लंबा पुल होगा, जो 19 किमी से अधिक लंबा होगा. बांग्लादेश सीमा के करीब यह पुल असम के धुबरी को मेघालय के फूलबाड़ी इलाके से जोड़ेगा.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

11 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

39 minutes ago