खेल

PoK नहीं जाएगी Champions Trophy, जानें Pakistan Cricket Board की हरकत पर किसने जताई आपत्ति

Champions Trophy: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ट्रॉफी टूर की घोषणा के बाद, जिसमें ‘पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर’ (PoK) के तीन शहरों को शामिल किया गया था, उसे आईसीसी ने कथित तौर पर मेजबान टीम को विवादित पीओके क्षेत्र में टूर करने से मना कर दिया है.

आईसीसी ने स्कार्दू, हुंजा और मुजफ्फराबाद में चैंपियंस ट्रॉफी के नियोजित ट्रॉफी दौरे को रद्द कर दिया है, ये क्षेत्र पाकिस्तान के पीओके में आते हैं.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने दुबई से इस्लामाबाद भेज दिया है. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस ट्रॉफी के टूर के लिए तैयार है. चैंपियंस ट्रॉफी के टूर का ऐलान भी हो चुका है. इसी बीच एक रिपोर्ट आ रही है कि आईसीसी ने इसमें बदलाव की मांग की है. यानी पीसीबी को ट्रॉफी के टूर के लिए तैयार किए गए शेड्यूल में बदलाव करना पड़ सकता है.

पाकिस्तानव क्रिकेट बोर्ड ने एक्स पर पोस्ट किया, “आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ट्रॉफी टूर 16 नवंबर को इस्लामाबाद में शुरू होगा. जिसमें स्कार्दू, हुंजा और मुजफ्फराबाद जैसे दर्शनीय पर्यटन स्थलों का भी दौरा किया जाएगा. 16-24 नवंबर तक ओवल में सरफराज अहमद द्वारा 2017 में उठाई गई ट्रॉफी की एक झलक देखने को मिलेगी.”

हालांकि, रिपोर्टों के अनुसार आईसीसी ने पीसीबी को पीओके के हिस्से वाले क्षेत्रों में ‘ट्रॉफी टूर’ आयोजित करने से मना कर दिया है, क्योंकि बीसीसीआई ने कथित तौर पर इस ओर ध्यान दिलाया था.


ये भी पढ़ें- Virat Kohli अगर शांत रहें और अपनी गति से खेलें, तो वे ठीक रहेंगे: शास्त्री


भारत पहले ही पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर चुका है. उसने आईसीसी को भी यह बात बता दी है. पीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर भारत के पाकिस्तान न जाने के फैसले पर स्पष्टीकरण मांगा है. इस बीच, पीसीबी इस मामले में कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CAS) का दरवाजा खटखटाने के विकल्प पर विचार कर रहा है, क्योंकि वे पूरे टूर्नामेंट को पाकिस्तान में आयोजित करने पर अड़े हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago