दुनिया

ऐप लोन मामला: चीनी संस्थाओं, पेमेंट गेटवे के खिलाफ ED की कार्रवाई

नई दिल्ली–  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को कहा कि  धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत लोन आधारित ऐप घोटाले की जांच के तहत कुछ चीन-नियंत्रित संस्थाओं की तलाशी ली और 9.82 करोड़ रुपये जब्त किए है. सूत्रों के मुताबिक, ये अकाउंट कॉमिन नेटवर्क टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, मोबिक्रेड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, मैजिक डेटा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, बैतू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, अलीये नेटवर्क टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, वीकैश टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, लाटिर्ंग प्राइवेट लिमिटेड, मैजिक बर्ड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और ऐसपर्ल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के हैं.

ED के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कई संस्थाओं द्वारा ऐप-आधारित टोकन ‘एचपीजेड’ और इसी तरह के अन्य दुरुपयोग से संबंधित जांच के संबंध में कार्रवाई की गई थी. ED ने कोहिमा में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन द्वारा एचपीजेड टोकन और अन्य के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की है.

अधिकारी ने कहा, एचपीजेड टोकन एक ‘ऐप-आधारित टोकन’ है, जिसमें उपयोगकर्ताओं से ‘बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कई बड़े लाभ का वादा किया गया था. इसमें सबसे पहले यूजर्स को अपनी कंपनियों में निवेश करने के लिए कहा जाता था.

ED को जांच में पता चला कि विभिन्न एनबीएफसी के साथ सेवा समझौतों में विभिन्न चीनी नियंत्रित संस्थाएं कई संदिग्ध लोन ऐप संचालित कर रहे थी और इन ऐप के संचालन के बहाने जनता से अवैध तरीके से धन प्राप्त कर रही थी.

इससे पहले, ED ने 14 सितंबर को तलाशी के दौरान बैंक/वर्चुअल खाते में 46.67 करोड़ रुपये की शेष राशि को फ्रीज कर दिया था. जिसके चलते इस मामले में अब तक कुल 56.49 करोड़ रुपये फ्रीज किए गए है.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

32 seconds ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

10 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

16 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

1 hour ago