देश

मिजोरम में बड़ा हादसा, अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे ब्रिज गिरने से 17 लोगों की मौत, मलबे में दबे हैं 30-40 मजदूर

Massive Tragedy In Mizoram: मिजोरम में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे ब्रिज गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं कई घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक अभी भी 30-40 मजदूर मलबे में दबे हुए हैं. इस हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है. घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए लगातार प्रयास जारी है.

मिजोरम के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने कहा कि आइजोल के पास सैरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया. इस हादसे में कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई है. बचाव कार्य जारी है. इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं. मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जो बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए हैं.”

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

बता दें कि मिजोरम में हुए इस भीषण हादसे पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. पीएम मोदी ने कहा, “मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं. घायल जल्द ठीक हो जाएं. बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है. प्रत्येक मृतक के परिजनों को (PMNRF) से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.”

बंगाल के मजदूरों की भी हुई मौत: ममता बनर्जी

हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि इस हादसे में बंगाल के भी कुछ मजदूरों की मौत हुई है. उन्होंने कहा, “मिजोरम में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के आज ढहने के बारे में जानकर स्तब्ध हूं. इस भीषण हादसे में हमारे मालदा जिले के कुछ श्रमिकों की जान चली गई. मैंने मेरे मुख्य सचिव को बचाव और सहायता कार्यों के लिए तुरंत मिजोरम प्रशासन के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया है.

हालांकि,  निर्माणाधीन रेलवे लाइन के ढहने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है. पुल के मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है. मिजोरम के सीएम ज़ोरमथांगा ने अधिकारियों से बचाव अभियान तेजी से चलाने को कहा है. उन्होंने फंसे हुए मजदूरों की मदद के लिए आगे आए स्थानीय लोगों को भी धन्यवाद दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था: दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं…

52 seconds ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

4 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

56 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

2 hours ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

2 hours ago