Sachin Tendulkar
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar) को मतदाताओं को जागरुक करने के लिए चुनाव आयोग (EC) ने ‘राष्ट्रीय आइकन’ बनाया है. बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की उपस्थिति में नई दिल्ली में एक समारोह में तेंदुलकर के साथ तीन साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया गया है.
अब तीन साल के समझौते के तहत तेंदुलकर मतदाताओं के बीच चुनाव प्रक्रिया के लिए जागरूकता फैलाएंगे. चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा, “यह सहयोग आने वाले चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए युवाओं के बीच तेंदुलकर के प्रभाव का लाभ उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा.” मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के लिए चुनाव आयोग विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध भारतीयों को अपने “राष्ट्रीय आइकन” के रूप में नामित करके उनके साथ जुड़ रहा है.
पिछले साल चुनाव आयोग ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को राष्ट्रीय आइकन बनाया था. इससे पहले, 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान, एमएस धोनी, आमिर खान और मैरी कॉम जैसे दिग्गज चुनाव आयोग के राष्ट्रीय आइकन थे.
मध्य प्रदेश के मोहना में पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते…
शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…
न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…
बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…
Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…