छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोन्टा के भेज्जी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ा एनकाउंटर हुआ. ताजा जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. जवानों ने मौके से तीन ऑटोमैटिक राइफल समेत कई हथियार बरामद किए हैं. यह मुठभेड़ 22 नवंबर की सुबह उस समय हुई, जब डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम नक्सलियों की घेराबंदी के लिए अभियान पर निकली थी. उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि नक्सली ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, इस ऑपरेशन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है.
इससे पहले कांकेर, दक्षिण बस्तर और गरियाबंद के जंगलों में भी जवानों और नक्सलियों के बीच संघर्ष हुआ. कांकेर के टेकामेटा इलाके में चार दिन तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया. यह पहली बार है जब अबूझमाड़ के घने जंगलों में इतनी लंबी मुठभेड़ हुई. इस ऑपरेशन में डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया और नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया.
21 नवंबर को तड़के दक्षिण बस्तर के जंगलों में भी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर डीवीएफ (डिस्ट्रिक्ट वॉलंटियर फोर्स) के जवानों ने नक्सलियों को घेरकर उन पर हमला किया. इस दौरान एक नक्सली मारा गया, जबकि एक जवान घायल हो गया. सूत्रों के अनुसार, नक्सली शबरी नदी पार कर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में थे, लेकिन जवानों ने उनकी योजना नाकाम कर दी. इस मुठभेड़ की पुष्टि ओडिशा पुलिस के डीजी वाईबी खुरानिया ने भी की.
गरियाबंद जिले के अमाढ़ के जंगलों में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. डीआरजी, कोबरा, ओडिशा एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम यहां सर्च ऑपरेशन चला रही थी. इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया. जवाबी कार्रवाई में जवानों ने नक्सलियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. नक्सली अपना डेरा छोड़कर भाग गए.
ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने DDA और MCD को राजधानी में सीमा निर्धारण और सर्वेक्षण के दिए निर्देश
इन मुठभेड़ों के बाद से छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों ने चौकसी और बढ़ा दी है. डीआरजी, बीएसएफ, कोबरा और अन्य बलों का संयुक्त अभियान जारी है. विशेषज्ञों का मानना है कि इन अभियानों से नक्सलियों पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे उनकी गतिविधियों में कमी आने की संभावना है.
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…