देश

Lok Sabha Elections 2024: मायावती की पार्टी में बड़ा फेरबदल, शमशुद्दीन राइन और बाबू मुनकाद अली की बदली गई जिम्मेदारियां

Lok Sabha Elections 2024: अगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तमाम राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. भाजपा से लेकर कांग्रेस तक और सपा से लेकर बसपा तक..संगठन में बड़े बदलाव करने जा रही है. मायावती की पार्टी में बड़े बदलाव किए गए हैं. बसपा अब चुनावी मोड में आ गई है. जोनल कोआर्डिनेटर शमशुद्दीन राइन और बाबू मुनकाद अली की जिम्मेदारियां एक बार फिर से बदल दी गई है. साथ ही साथ बसपा ने मेरठ मंडल के जिलाध्यक्ष को भी बदल दिया है. कुछ दिन पहले ही मुनकाद अली को मेरठ और राइन को आगरा भेजा गया था.

बदले गए इन जिलों के जिलाध्यक्ष

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर से मुनकाद अली को आगरा व अलीगढ़ मंडल की जिम्मेदारी दी है. वहीं गिरीश चंद जाटव को भी संगठिन कामों में लगाया गया है. शमशुद्दीन राइन को मेरठ व सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई है. मुरादाबाद और बरेली की जिम्मेदारी सतपाल पेपला को दी गई है. बसपा ने जिला स्तर पर संगठन में बदलाव करते हुए मोहित आनंद को मेरठ, नरेश को गौतमबुद्धनगर, राजेंद्र को बुलंदशहर और विक्रम भाटी को बागपत का जिलाध्यक्ष बनाया है. सबसे खास बात ये कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस बार दो-दो मंडलों का एक जोन बनाया है.

यह भी पढ़ें: कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व सांसद Vijay Darda और उनके बेटे को मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने सुनाई थी 4 साल की सजा

युवाओं के कंधे पर होगी जिम्मेदारी

मायावती की ओर से मिले निर्देश के अनुसार पार्टी में युवाओं को अधिक मौका देने में किसी प्रकार की कोताही नहीं की जा रही है. इसके अलावा हर बूथ पर एक बूथ प्रभारी बनाया जाएगा, जो वहां का सचिव भी होगा. इसी की रिपोर्ट पर संगठन आगे काम करेगा और बड़े पदाधिकारी इस रिपोर्ट को आगे बढ़ाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, इसके अलावा इस बार जनपद को संगठन के लिहाज से छह सेक्टर में बाटकर सेक्टर प्रभारी भी बनाए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू: धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

19 seconds ago

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

42 minutes ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

1 hour ago

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

1 hour ago

पंजाब में ड्रग्स पर अमित शाह का हमला, AAP सरकार से पूछा सवाल, बोले- आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…

1 hour ago