सीएम योगी आदित्यनाथ
Makar Sankranti: देशभर में आज के दिन मकर संक्रांति का पावन त्योहार मनाया जा रहा है. आज मकर संक्रांति के पर्व पर ब्रह्म मुहूर्त में गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिचड़ी चढ़ाई. इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की.
यूपी के सीएम के खिचड़ी चढ़ाने के बाद दूर-दराज से लाखों की संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा गोरखनाथ को अपनी खिचड़ी चढ़ाई. मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखपुर में लगने वाला खिचड़ी मेला विश्व प्रसिद्ध है. सूर्यदेव के उत्तरायण होने पर खिचड़ी चढ़ाने की यह धार्मिक परंपरा पूरी तरह लोक को समर्पित है. बताया जाता है कि गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी के रूप में चढ़ाए जाने वाला अनाज साल भर जरूरतमंदों में वितरित किया जाता है.
इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेश वासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं एवं बधाई दी. योगी ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व जगत पिता सूर्य के प्रति आस्था का महापर्व है. शिव अवतारी बाबा गुरु गोरखनाथ सभी का कल्याण करें और हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें. उन्होंने आगे कहा कि वैसे तो कल से ही श्रद्धालु बाबा को खिचड़ी चढ़ा रहे है, लेकिन आज लाखों की संख्या में लोग बाबा को अपनी आस्था की खिचड़ी चढ़ाएंगे.
एक माह चलेगा खिचड़ी मेला
गोरखपुर में आज से एक माह तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले की शुरुआत हो गई है. मेले में आए सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाएगा. इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी सुविधाओं का पूरा प्रबंध किया गया है.
इसे भी पढ़ें: Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर निर्माण का 60 फीसदी काम पूरा, जनवरी 2024 में होगी प्राण प्रतिष्ठा
नेपाल से भी आते हैं श्रद्धालु
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर नाथ पंथ की विशिष्ट परंपरानुसार शिवावतारी गुरु गोरखनाथ को हर साल खिचड़ी चढ़ाया जाता है. इस दिन गोरखपुर में स्थित बाबा गोरखनाथ के मंदिर में न केवल देश के कोने-कोने से लोग खिचड़ी चढ़ाने आते हैं, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से भी अच्छी खासी तादाद में भक्त शिवावतारी बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने गोरखपुर आते हैं.
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…