होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पेट्रोल पंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Petrol Diesel Price Today: आज रविवार यानी 15 जनवरी को लगातार 239वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले साल 22 मई को गिरावट आई थी, जिसके एक दिन बाद केंद्र ने 21 मई, 2022 को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी.
यह कमी उत्पाद शुल्क में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत में 9.5 रुपये और 7 रुपये की कमी आई है. बाद में, राज्य सरकार द्वारा 14 जुलाई, 2022 को पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट 5 रुपये और 3 रुपये प्रति लीटर कम करने के बाद महाराष्ट्र में ईंधन की कीमतों में कमी आई थी. फिलहाल मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि शहर में डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
ये भी पढ़ें- Pakistan के पेशावर में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, ग्रेनेड और स्नाइपर राइफलों से किया अटैक, तीन पुलिसकर्मियों की मौत
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 92.76 रुपये है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम 102.63 रुपये और 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं. इसके अलावा, बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये और डीजल की कीमत 87.89 रुपये प्रति लीटर है.
हर दिन सुबह छह बजे, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड विदेशी मुद्रा दरों और अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों के अनुसार ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं.
यदि आप भी अपने शहर में केवल एसएमएस के माध्यम से पेट्रोल-डीजल के रेट जानना चाहते हैं. तो इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इसके लिए आपको 9224992249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा. और आपको आपके शहर के पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव पता चल जाएगा.
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…