देश

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, बर्फीली हवाओं ने पैदा की ठिठुरन

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. हालांकि तापमान में थोड़ी वृद्धि देखी गई है. दिन में ठंडी हवा चलने की वजह से पिछले दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सयस की गिरावट हुई है. लेकिन न्यूनतन तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. जनवरी महीने में पहली बार तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर गया है. मौसम विभाग ने बताया है कि अभी घने कोहरे से थोड़ी राहत मिली है. लेकिन आने वाले समय में फिर से ठिठुरन वाली ठंड लौटेगी.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 जनवरी तक ठंड की स्थिति बरकरार रहेगी. वहीं राजस्थान में 15 जनवरी से शीतलहर की तीव्रता में बढ़ोतरी हो सकती है. इस दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर के अधिकतर भागों में शीतलहर से तीव्र शीतलहर दर्ज होने की जा सकती है.

ठंडी हवाओं ने लोगों में पैदा की ठिठुरन

दिल्ली में ठंडी हवाओं ने लोगों में ठिठुरन पैदा कर दी है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम साफ रहेगा. फिर भी रविवार को ठंड से कुछ हद तक राहत रहेगी. इसके बाद सोमवार से बुधवार के बीच दिल्ली के कई इलाकों में शीतलहर चलेगी. राजधानी में अगले दो दिन में फिर घना कोहरा छाने की संभावना है. साथ ही ठंडी हवाएं लोगों को परेशान करेगी. आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली में शीतलहर से लोग परेशान हैं. ठंड और ठिठुरन से राहत पाने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  Makar Sakranti: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में चढ़ाई खिचड़ी, प्रदेश वासियों को दी बधाई

IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी 15 जनवरी 2023 को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं, 17 और 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान फिर 4 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. 17 और 18 जनवरी तक कोहरा भी लोगों को परेशान कर सकता है. ऐसे में अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में गलन वाली सर्दी रहने वाली है.

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक दो तीन दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हुई है. उत्तर पश्चिमी दिशा से चल रही हवा के साथ इस बर्फबारी की ठंडक उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों तक पहुंचनी शुरू हो गई है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

जिसे पत्नी पर था भरोसा, उसी ने लिख दी मौत की पटकथा! प्रेमी संग 10 लाख में पति का सौदा

मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी…

6 minutes ago

जंगलों से घिरे बलरामपुर में आई एआई क्रांति..! छत्तीसगढ़ के पहले AI डेटा सेंटर के क्या हैं मायने?

Balrampur AI Center: बलरामपुर जिला प्रशासन ने Prisma AI के साथ Cognitive Data Annotation Center…

7 minutes ago

विधायी विशेषाधिकार मामला: सुभाषिनी अली और PUCL ने SC में दायर की याचिका

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…

23 minutes ago

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

57 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

1 hour ago